पुलिस अधीक्षक ने थाना सुरसा, को. बिलग्राम व थाना साण्डी का आकस्मिक निरीक्षण किया

हरदोई।
हरदोई पुलिस अधीक्षक अनुराग वत्स द्वारा 19 सितंबर को थाना सुरसा, को0 बिलग्राम व थाना साण्डी का औचक निरीक्षण किया गया।

निम्न बिन्दुओं पर समीक्षा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गये-

1-थाना क्षेत्र के समस्त भूमि विवाद के संबंध में राजस्व विभाग के कर्मचारियों/अधिकारियों के साथ सामंजस्य बनाकर संबंधित को अनिवार्य रूप से पाबंद कराएं तथा प्रकरण भूमि विवाद रजिस्टर में अंकित कराएं।

2-लंबित विवेचनाओं का निस्तारण गुणवत्तापूर्ण व समय से करने हेतु निर्देश दिए।

3-थाना परिसर, की बैरिक, आवास, मेस, टॉयलेट आदि की साफ सफाई पर विशेष ध्यान देने हेतु निर्देशित किया गया।

4-लावारिस वाहन व माल निस्तारण की कार्यवाही कराने हेतु निर्देश दिए गये।

5-थानों के टॉप 10 अपराधियों पर कार्यवाही व महिला संबंधी अपराध में विशेष संवेदनशील होकर कार्यवाही करने हेतु निर्देश दिए गए।

6- गुंडा एक्ट के अंतर्गत कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए।

7- कोविड हेल्प डेस्क तथा प्रार्थना पत्रों का समय बद गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने के निर्देश दिए

8- जनपद में वांछित वारंटियों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए।

09-थाना पर आने वाले फरियादियों के बैठने की समुचित व्यवस्था हो तथा जनसुनवाई पर विशेष ध्यान दिया जाए।

Related Articles

Back to top button
btnimage