पुलिस ने तीन गौकशों को किया गिरफ्तार, डेढ़ क्विंटल प्रतिबंधित मांस व गौकशी में प्रयुक्त औजार बरामद

हरदोई (पाली)।
हरदोई के पाली-लौकहा मार्ग पर बन्द पड़े ईंट भट्ठे के पास एक गोकशी के ठिकाने पर पाली पुलिस ने छापेमारी कर तीन गौमांस तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। वहीं बड़ी मात्रा में गौमांस व उपकरण के अलावा दो बाइक और तमंचे भी वरामद हुए। पकड़े गए तीनों अभियुक्तो को रविवार पुलिस ने जेल भेज दिया। जबकि फरार तीन अन्य अभियुक्तों की पुलिस तलाश कर रही हैं ।
थानाध्यक्ष विनोद कुमार गोस्वामी ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने लौकहा मार्ग पर बन्द पड़े ईंट भट्ठे के पास छापा मारा, पुलिस को देख गौतस्करों में हड़कम्प मच गया। पुलिस ने घेराबंदी कर तीन गौ मांस तस्करों को दबोच लिया। पकड़े गए अभियुक्तों ने पूंछतांछ में अपना नाम असलम पुत्र यूसुफ निवासी मोहल्ला नागर कस्बा पिहानी व नईम पुत्र कल्लू एवं रजा पुत्र इद्दु निवासी मोहल्ला शेखसराय कस्बा पाली बताया। पुलिस ने इनमें से दो अभियुक्तों के पास से दो तमंचे व कारतूस वरामद किये।
वहीं दो बाइक और करीब एक क्विंटल गौमांस भी पुलिस ने वरामद किया। थानाध्यक्ष गोस्वामी के मुताबिक गिरफ्तार अभियुक्तों ने अपने फरार साथियों के नाम नन्हे पुत्र इश्तियाक, शोएब पुत्र मैकू व शीबू पुत्र सादिक निवासी मोहल्ला शेखसराय कस्बा पाली बताया । थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार अभियुक्तो को जेल भेज दिया गया हैं, वही फरार अभियुक्तो की तलाश की जा रही हैं । वहीं वरामद मांस को परीक्षण के लिए भेज दिया गया हैं।







