महापौर की सख्ती, गुलाला घाट पर चला विशेष स्वच्छता अभियान, बजेगी राम धुन

लखनऊ।
महापौर संयुक्ता भाटिया ने चौक स्थित गुलाला घाट सहित अन्य शमशान घाटो की सौंदर्यकरण एवं व्यवस्था करने हेतु आवास स्थित कैम्प कार्यालय में अपर नगर आयुक्त अर्चना द्विवेदी, उपाध्यक्ष रजनीश गुप्ता, पार्षद रानी कन्नौजीया, नगर अभियंता जोन -6 जैदी, जोनल अधिकारी अम्बी बिस्ट, लाईटिंग एवं जलकल के अभियंताओ, स्थानीय पार्षद एवं सामाजिक संगठन की बैठक बुलाकर योजना तैयार कराई। साथ ही 1 हफ्ते में योजना अनुरूप प्रस्ताव तैयार कराने साधारण कार्यों को कल से प्रारंभ करने एवं 1 महीने में समस्त कार्यो को इम्प्लीमेंट कराने के लिए निर्देशित किया।

गुलाला घाट पर सौंदर्य करण सहित अन्य कार्यों की समीक्षा हेतु बनेगी समिति, सफाई सहित अन्य कार्यों की करेगी मोनेटरिंग
महापौर संयुक्ता भाटिया ने चौक स्थित गुलाला घाट के सौंदर्यकरण एवं साफ – सफाई सहित अन्य व्यवस्थाओं के लिए आवश्यकताओं के लिए एक समिति का निर्माण किया। नियमित सफाई की समीक्षा सहित समिति गुलाला घाट में आवश्यकताओं का निरीक्षण कर उसके सौंदर्यकरण के लिए सुझाव देगी, एवं प्रत्येक 15 दिनों में व्यवस्थाओं की समीक्षा भी करेगी। महापौर ने अधिशासी अभियंता जैदी को समस्त कार्यों का आगणन तैयार करने का निर्देश दिये। साथ ही द्वार बनाने, मेंन रोड से गुलाला घाट तक सड़क बनाने, शौचालय और मूत्रालय सहित महिलाओं के लिए अलग से व्यवस्था करने के लिए भी महापौर में निर्देशित किया। साथ ही ग्रीन केमेट्रोइया मशीन लगाकर सनातनी पद्यति एवं पर्यावरण के साथ अंत्येष्टि हो पायेगी। इसके अतिरिक्त महापौर ने अस्थि-कलश रखने के लिए नए बॉक्सेस लगाने के लिए भी जैदी को निर्देशित किया। साथ ही आगंतुकों के सुझाव एवं शिकायत हेतु पेटिका भी लगाया जाने के लिए भी महापौर ने निर्देशित किया।

गुलाला घाट में बजेगी राम धुन, लगेंगी नौ-गृह वाटिका, महापौर ने दिए निर्देश
महापौर ने अधिशासी अभियंता मार्गप्रकाश को निर्देश दिए कि खराब पड़ा फौवारा को सही करने के निर्देश दिए। साथ ही महापौर ने गुलालाघाट में स्पीकर लगा लगा राम धुन बजाने की व्यवस्था करने के लिए भी निर्देशित किया। साथ ही महापौर ने अपर नगर आयुक्त अर्चना द्विवेदी को गुलाला घाट में एक नियमित माली की व्यवस्था करने के लिए भी निर्देशित किया ताकि नियमित घास की कटाई व पेड़ पौधों का रख रखाव सुचारू रूप से होता रहें।। साथ ही नौ-गृह वाटिका बसाने के लिए भी निर्देशित किया।

बच्चों की कब्रो की होगी अलग व्यवस्था
महापौर ने बच्चों की कब्रो को अलग व्यवस्था कर उसमें बोर्ड लगाए जाने के लिए निर्देशित किया। अंत्येष्टि स्थल की खराब पड़ी टाइल्स को भी बदला जाएगा। साथ ही दिशा निर्देश हेतु टू-वे बोर्ड लगाने हेतु भी निर्देशित किया।

नियमति हो सफाई : महापौर
महापौर संयुक्ता भाटिया ने सफाई निरीक्षक को निर्देशित किया कि प्रतिदिन शमशान घाट की सफाई होनी चाहिए। 2 सफाई कर्मचारी की नियमित ड्यूटी लगाई जाए। उन्होंने नाराजगी जताते हुए कहा कि कल वह औचक गयी थी , तो शमशान घाट पर गंदगी की भरमार मिली। नालियों में कूड़ा जमा था, अंत्येष्टि स्थल के पास कूड़ाघर बन गया था, अब नियमित सफाई होनी चाहिए। वरना कार्यवाही की जाएगी।

महापौर के निर्देश का असर- गुलाला घाट में चला सघन सफाई अभियान
महापौर संयुक्ता भाटिया के निर्देश पर चौक स्थित ग़ुलाला घाट पर विशेष सफाई अभियान चलाया गया। इस दौरान कई महीनों से चोक पड़ी नालियों की सफाई के साथ पुरानी घास और कूड़े को सफाई एवं कूड़ा उठान भी किया गया। इसके अतिरिक्त जेसीबी मशीन द्वारा घाट के किनारे झाड़ियों की सफाई एवं गंदे पड़े शौचालयों की सफाई भी की गयी। इसके अतिरिक्त अंत्येष्टि स्थल के आस पास एवं पार्क की सफाई भी कराई गई।

इस दौरान जोनल अधिकारी अम्बी बिस्ट, चंद्रशेखर सहित अन्य जन उपस्थित रहे।

महापौर की अपील – शमशान घाटों के सौंदर्यकरण के लिए आगे आये भामाशाह
महापौर ने लखनऊ के भामाशाहों से अपील की है कि गुलाला घाट सहित अन्य शमशान घाटों में सौंदर्यकरण हेतु आगे आकर उसमे सहयोग प्रदान करें। नगर निगम अपने सीमित संसाधनो से कार्य कराता रहेगा।

चौक, फैजुल्लागंज, दुबग्गा, रकाबगंज सहित पुराना लखनऊ के निवासियो की अंत्येष्टि होती है गुलाला घाट पर
गुलाला घाट स्वयं में एक महत्वपूर्ण अंत्येष्टि स्थल है। यहाँ चौक, फैजुल्लागंज, दुबग्गा, रकाबगंज सहित पुराना लखनऊ के अंत्येष्टियाँ यहीं होती है। पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी बाजपेयी एवं पूर्व राज्यपाल स्वर्गीय लाल जी टंडन द्वारा इसकी वर्तमान समय की नीव रखी गयी थी।

महापौर ने बताया कि इसी तरह लखनऊ के अन्य शमशान घाटों का भी सौंदर्यकरण कराया जाएगा। इसके लिए भी जोनवार बैठक की जाएगी।

बैठक में महापौर संयुक्ता भाटिया संग अपर नगर आयुक्त अर्चना द्विवेदी, उपाध्यक्ष रजनीश गुप्ता, पार्षद रानी कन्नौजीया, नगर अभियंता जोन -6 जैदी, जोनल अधिकारी अम्बी बिस्ट, अधिशाषी अभियंता(लाईटिंग) आशुतोष टण्डन, सहित अन्य जन उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
btnimage