वैज्ञानिक विनोद तिवारी की पुस्तक “समर्पित सत्य-समर्पित स्वप्न” का विमोचन हुआ

हरदोई।
हरदोई में हिन्दी सप्ताह समारोह पर श्री सरस्वती सदन, अमेरिका में रह रहे जनपद के वैज्ञानिक विनोद तिवारी की पुस्तक “समर्पित सत्य-समर्पित स्वप्न” का विमोचन सदन अध्यक्ष अरुणेश वाजपेयी ने मंत्री मनीष मिश्र एवं पुस्तकालयाध्यक्ष सीमा मिश्र के साथ किया।

अमेरिका से प्रेषित पुस्तक उनके भाई सेनि शिक्षक प्रमोद तिवारी ने सदन को भेंट की। विमोचन के समय रचनाकार विनोद तिवारी अमेरिका के कोलोरैडो राज्य से वीडियो कांफ्रेंसिग के माध्यम से इस समारोह में सम्मिलित हुए।

लेखक-परिचय विनोद तिवारी अमेरिका के कोलोरैडो राज्य में रहते हैं और वहां के एक राष्ट्रीय वैज्ञानिक संस्थान में वैज्ञानिक के पद पर हैं। विनोद तिवारी ने भौतिक विज्ञान में लखनऊ विवि से बीएससी, एमएससी और दिल्ली विवि से पीएचडी की. वे बिड़ला इंस्टिट्यूट पिलानी में प्राध्यापक और डीन ऑफ रिसर्च रह चुके हैं. भौतिक विज्ञान में अपने शोधकार्य के लिए उन्हें अमेरिका में कई पुरस्कार मिल चुके हैं. वर्ष 2001 से वे हिंदी की प्रसिद्ध प्रकाशन संस्था ‘काव्यालय’ के संपादक की भूमिका निभा रहे हैं।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button
btnimage