गोंडा नवनियुक्त पुलिस अधीक्षक ने थाना छपिया का रात्रि में औचक निरीक्षण किया

गोंडा।
गोंडा के नवागत पुलिस अधीक्षक शैलेश कुमार पाण्डेय द्वारा थाना छपिया का शनिवार रात्रि में औचक निरीक्षण किया गया। जिसमें थाना कार्यालय के अपराध रजिस्टर, बीट सूचना रजिस्टर, मालखाना, मेस, बैरक आदि का निरीक्षण कर थाना परिसर की साफ-सफाई व लंबित विवेचनाओ/ प्रार्थना पत्रो का अतिशीघ्र निस्तारण हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये।
गैर इरादतन हत्या,बलवा आदि के प्रकरणों व सम्पत्ति /भूमि विवाद के प्रार्थना पत्रो का तत्काल निस्तारण करने हेतु निर्देशित किया गया और पुलिसकर्मियों को मॉस्क व सेनेटाइजर का प्रयोग करते हुए सतर्कता पूर्वक ड्यूटी करने एवं कोरोना वायरस (COVID-19) से बचाव हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। थाने पर आने वाले आगन्तुको की समस्याओं के त्वरित निस्तारण हेतु संबंधित को निर्देशित किया।









