भगवान शिव और भगवान विष्णु की आराधना से होता है लाभ : जगद्गुरु शंकराचार्य

मथुरा।
मथुरा, जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अधोक्षजानंद देवतीर्थ का कहना है कि अधिमास जप, तप और यज्ञ का महीना है। इस अतिरिक्त माह में भगवान शिव और भगवान विष्णु की आराधना से लाभ होता है।
शंकराचार्य ने बताया कि उत्तर प्रदेश में गोवर्धन, मथुरा स्थित उनके आश्रम से पूरे महीने तक 24 घंटे अखंड रुद्राभिषेक का अनुष्ठान चलेगा।
जगद्गुरु स्वामी अधोक्षजानंद देवतीर्थ ने बताया कि अधिमास में विश्व शांति और कोरोना वायरस से बचाव के लिए शुरु हुए अखंड रुद्राभिषेक के दौरान भगवान चंद्रमौलेश्वर की भी विशेष अर्चना की जा रही है। अनुष्ठान के लिए 21 वैदिक आचार्यों को क्रमवार लगाया गया है।
उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमण के कारण सभी कार्यक्रमों को सरकार द्वारा जारी गाइडलाइन के अनुसार सम्पन्न कराया जा रहा है। श्रद्धालुओं की भागीदारी आनलाइन की गई है।








