जल्द मिलेगी विकास नगर के कन्हाईलाल पुरवा में सीवर और पानी की समस्याओं से जनता को मुक्ति

लखनऊ।
महापौर संयुक्ता भाटिया ने लोहिया नगर वार्ड के अंतर्गत विकास नगर के कन्हाईलाल पुरवा में पार्षद मिथलेश चौहान के साथ सीवर पाइप लाइन एवं पानी की पाइप लाइन बदलने का कार्य का शुभारम्भ कर जनता को समर्पित किया।

ज्ञात हो कि विकास नगर के कन्हाईलाल पुरवा में स्थानीय जनता पानी और सीवर की समस्याओं से जूझ रही थी, जिसके निस्तारण हेतु पानी की पाईप लाइन और सीवर लाइन के कार्य का शुभारंभ महापौर ने फीता काट और नारियल फोड़ कर किया।








