इस बिलजी चोर की शिकायत पर SDO निलंबित, मंत्री जी ये कैसा न्याय?

उत्तर प्रदेश के ऊर्जा मंत्री ए.के शर्मा किसी भी बिजली चोर की शिकायत पर अधिकारियों पर कार्यवाही कर देते हैं। लेकिन मंत्री जी और उच्च अधिकारी अपनी वाहवाही के चक्कर में एक ऊर्जावान एसडीओ को निलंबित करने का निर्देश दे देते हैं।

बिजली चोर श्याम बाबू गुप्ता, एसडीओ अमन तिवारी का निलंबन पत्र पाकर हुआ खुश

मंत्री जी आपको कौन बताए कि प्रदेश में आपके विभाग में बैठे चोर अधिकारी आपकी ही पीठ में भाला भोंक रहे हैं लेकिन आप उन भ्रष्ट अधिकारी पर कार्यवाही नहीं करते। जो बड़े बड़े कारनामे करके आपका संरक्षण पाए हुए हैं।

क्या प्रदेश में मानक पर ही हो रहा है काम

मंत्री जी आपने अपने विभाग के एसडीओ को निलंबित करके एक बिजली चोर के हौसले बुलंद कर दिए हैं। जोकि पूर्व में बिजली चोरी में पकड़ा गया था।

कनेक्शन तो सिर्फ बहाना

इस बिजली चोर को कनेक्शन न मिलने का कारण आप जानते है या नहीं?

इसकी पुष्टि हम नहीं करते हैं लेकिन इतने बड़े पद बैठे होने के बाद भी आपने आंख मूंदकर एक ऊर्जावान अधिकारी पर कार्यवाही कर दी।

 

 

मंत्री जी को चाहिए विभाग में भ्रष्ट अधिकारियों की फौज

ऊर्जा मंत्री को विद्युत विभाग में केवल भ्रष्ट अधिकारियों की फौज चाहिए जो उनको राजस्व की प्राप्ति दे सके। जानकारी मुताबिक पारा FCI के कई इलाकों में एसडीओ गुलरेज अली के संरक्षण में 40 मीटर से ज्यादा दूरी पर कनेक्शन दिए गए है लेकिन उन पर कोई कार्यवाही नहीं कर सकते। क्योंकि आपको तो भ्रष्ट अधिकारियों की फौज चाहिए जो आपको खुश रख सके।

मंत्री के आगे विभागीय अधिकारी बौने

ऊर्जा मंत्री अपने स्वार्थ के लिए किसी भी अधिकारी को बलि का बकरा बना सकते हैं। आपको बता दें कि लोकसभा चुनाव पास आ रहे हैं और मंत्री जी जी-जान लगाकर काम कर रहे हैं। तभी एक बिजली चोर की शिकायत पर मंत्री जी एक्शन में आए और एसडीओ अमन तिवारी को निलंबित कर दिया। मंत्री जी को चुनाव का भी तो ध्यान रखना है। इसी कारण एक बिजली चोर की शिकायत पर विभाग के अधिकारियों की एक न सुनकर, अपने ही विभाग के अधिकारी को बलि का बकरा बना दिया।

Related Articles

Back to top button
btnimage