दीपावली के मद्देनजर कटेहरी बाजार व अन्य क्षेत्रों की मिठाइयों की दुकानों से लिए गए सैंपल

ब्यूरो चीफ राघवेन्द्र पाठक।

अंबेडकरनगर।

उत्तर प्रदेश शासन, लखनऊ ,जिलाधिकारी अंबेडकरनगर के निर्देश पर राजवंश श्रीवास्तव, सहायक आयुक्त खाद्य तथा के० के० उपाध्याय ,मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी , के नेतृत्व में आम जनमानस को शुद्ध खाद्य पदार्थ/मिष्ठान उपलब्ध कराने हेतु चल रहे दीपावली अभियान में खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम द्वारा- कटहरी ब्लाक के बगल, दिनेश चंद्र की लड्डू की निर्माण इकाई का निरीक्षण किया गया व 2 कुंतल तैयार लड्डू पाया गया ।मौके से बेसन लड्डू व रिफाइंड पामोलीन तेल(ओलिन ब्रांड) का नमूना संग्रहित कर जांच हेतु भेजा व मौके पर 13 किग्रा शेष तेल सीजकर खाद्य कारोबारकर्ता की सुरक्षित अभिरक्षा में दिया गया।

मेलहिया बाग, फैजाबाद रोड, पर जीतेन्द्र कुमार उर्फ मुन्ना की लड्डू निर्माण इकाई का निरीक्षण टीम द्वारा किया गया, मौके पर लगभग 20 कुंतल लड्डू तैयार पाया गया,तथा वहां उपस्थित कर्मचारी सुनील लाइसेंस नहीं प्रस्तुत कर पाया। टीम ने निरीक्षण कर लड्डू व बेसन का नमूना संग्रहित कर जांच हेतु भेजा व निर्देश दिया गया कि उचित लाइसेंस प्राप्त कर ही कारोबार संचालित करें।

कुल 4 नमूने जांच हेतु भेजे गए व 13 किग्रा रिफाइंड पामोलीन तेल सीजकर खाद्य कारोबार कर्ता की सुरक्षित अभिरक्षा में दिया गया ।

टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी अखिलेश मौर्या, पुरन्दर यादव, गुलाब चंद गुप्ता, मनीषा सिंह व हंसराज प्रसाद मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
btnimage