समाजवादी छात्र सभा कार्यकर्ताओं ने नौजवानों के समर्थन में पकौड़े तलकर जताया विरोध

पीलीभीत।
पीलीभीत समाजवादी छात्र सभा कार्यकर्ताओं ने बेरोजगारी के विरोध में साथ ही छात्र एव नौजवानों के समर्थन में पकौड़े तलकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन जुमला दिबस के रूप में मनाया।

इस दौरान बड़ी सँख्या में समाजवादी छात्र सभा के कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही। इस दौरान पकौड़े तलकर लोगो मे वितरित किये साथ ही केंद्र सरकार एव प्रदेश सरकार के वादों को याद दिलाया।

कार्यक्रम का नेतृत्व सछास के जिलाध्यक्ष नोमान अली वारसी ने करते हुए अपने सम्बोधन में कहा कि आज पूरे देश का नौजवान त्राहि त्राहि कर रहा है।ऐसे में देश के प्रधानमंत्री एव उत्त प्रदेश के मुख्यमंत्री द्वारा उन नौजवानों को पकौड़ा तलने की सलाह देना उनका उपहास उड़ाना है। उन्होंने इस दौरान प्रधानमंत्री द्वारा किये गए उनके वादों को भी याद दिलाया। उन्होंने कहा कि जिस तरह प्रधानमंत्री ने कहा था कि देश मे प्रत्येक नागरिक के खाते में पन्द्रह पन्द्रह लाख रूपये आएंगे, दो करोड़ नौकरियों में प्रत्येक वर्ष मिलेगी, साथ ही बुलेट ट्रेन के हवाई दावे जो किये, वो सिर्फ जुमले साबित हुए है। ऐसे में हम सभी समाजवादी छात्र सभा के कार्यकर्ता उन बेरोजगार नौजवानों के समर्थन में पकौड़ा तलकर आज विरोध जता रहे।

उन्होंने संविदा के कानून को काला कानून बताया साथ ही सपा की सरकार आने पर राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव द्वारा उसको खत्म करने की बात भी कही इस दौरान सभी लोगो मे पकौड़ियाँ वितरण किया।

इस दौरान प्रमुख रूप से नाबिर अली मंसूरी, डॉ.मयंक सक्सेना, आरिश खान अजहरी, नदीम खान अजहरी, मुनेन्द्र गिल, रवि, मलकीत सिंह, मो.सरताज, हसन चिश्ती आदि बड़ी संख्या में सछास कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।

Related Articles

Back to top button
btnimage