वाटर सेक्टर रिस्ट्रक्चरिंग परियोजना के कार्यों हेतु 532.49 लाख की धनराशि स्वीकृत

लखनऊ।
सिंचाई एवं जलसंसाधन विभाग के अन्तर्गत उत्तर प्रदेश वाॅटर सेक्टर रिस्ट्रक्चरिंग परियोजना द्वितीय चरण के कार्यों हेतु कम्पोनेण्ट बी-3 के अन्तर्गत 532.49 लाख रूपये की धनराशि की स्वीकृति प्रदान की गयी है।

विशेष सचिव सिंचाई एवं जलसंसाधन मुश्ताक अहमद की ओर से इस सम्बन्ध में 16 सितम्बर, 2020 को आवश्यक शासनादेश जारी कर दिया गया है। शासनादेश के अनुसार निदेशक, भूगर्भ जल विभाग, उ0प्र0, लखनऊ को अग्रेत्तर कार्यवाही किये जाने की अपेक्षा की गयी हैं।

परियोजना के लिए अवमुक्त की जा रही धनराशि के सापेक्ष कराये जाने वाले कार्यों पर व्यय प्रबन्धन एवं शासकीय व्यय में मितव्ययिता के सम्बन्ध में वित्त विभाग द्वारा समय-समय पर जारी निर्देशों का अनुपालन करना जरूरी होगा।

Related Articles

Back to top button
btnimage