सेटिंगबाज अधिकारियों के संरक्षण से अवैध तरीके से खड़ी हो रही रो हाउस सोसाइटी और अपार्टमेंट

राजधानी लखनऊ में लखनऊ विकास प्राधिकरण के अधिकारी बिलकुल मस्त मौला ढंग से काम कर रहे है इसका जीता जगता उदाहरण प्राधिकरण के जोन 1 की गजब कार्यशैली बताती है।
लखनऊ विकास प्राधिकरण में जोन 1 के जिम्मेदारों की कार्यशैली ऊपर की तस्वीरों से पता चलती है।
10 इंच की बाउंड्री पर चलती है जेसीबी और अवैध रो हाऊसिंग सोसाइटी को मिलता है खुला संरक्षण।
जोन 1 में लगातार अवैध तरीके से खड़ी हो रही रो हाउस सोसाइटी और अपार्टमेंट। इसके बाद भी अधिकारी हाथ पर हाथ रखे बैठे है और कुम्भकरणी नींद से जाग नहीं रहे।
प्राधिकरण से बिना ले आउट और नक्शा पास कराकर लगा दिया करोड़ों रुपए के राजस्व का चूना।
जोन 1 के नंदपुर में बन रहे सैकड़ों की संख्या में अवैध रो हाउस और जिम्मेदार मूंदे हैं आंखें।
भ्रष्ट अधिकारियों की मिलीभगत से 10 इंच की दीवार उठाकर प्लाटिंग करने वालों पर चलवा दिया जाता है जेसीबी। गजब का रहस्य है कि दो दो सौ रो हाउस की अवैध कॉलोनियों को दिया जाता है संरक्षण।
अगर छोटे निर्माणों पर कहर, तो बड़े निर्माणों पर रहम क्यों ?
प्राधिकरण की तरफ से नंदपुर में बन रहे अवैध रो हाउस सोसाइटी को नोटिस आज तक क्यों नहीं जारी किया गया?
मल्हौर स्टेशन के पास बने अवैध अपार्टमेंट पर भी साहब लोगों की विशेष कृपा।
आखिर क्या वजह है कि मामला उच्च अधिकारियों के संज्ञान में आने के बाद भी नंदपुर के अवैध रो हाउस सोसाइटी पर जोन 1 के जिम्मेदार कोई कार्यवाही नहीं कर रहे ?

Related Articles

Back to top button
btnimage