डॉ रोशन जैकब की अध्यक्षता में स्मार्ट सिटी, नगर निगम के साफ सफाई के कार्यों की समीक्षा बैठक

लखनऊ 10जनवरी 2023
मंडलायुक्त डॉ रोशन जैकब की अध्यक्षता में स्मार्ट सिटी, नगर निगम के साफ सफाई के कार्यों की समीक्षा बैठक लखनऊ विकास प्राधिकरण के मसऊद हाल में संपन्न हुई.
इस अवसर पर नगर आयुक्त इंद्रजीत सिंह, अपर नगर आयुक्त पंकज सिंह,अपर नगर आयुक्त अभय पांडे, मुख्य अभियंता पी०डब्ल्यू०डी, मुख्य अभियंता नगर निगम, जलकल के अभियंता सहित अधिकारीगण उपस्थित रहे।
मंडलायुक्त ने सर्वप्रथम स्मार्ट सिटी द्वारा किए जाने वाले कार्यों की प्रगति के बारे में जानकारी संबंधित अधिकारी से लिया। स्मार्ट रोड , जंक्शन के अपूर्ण कार्यों की प्रगति की जानकारी लेते हुए कहा कि अपूर्ण कार्य को युद्ध स्तर पर कराया जाये। उन्होंने निर्देश दिया कि स्मार्ट सिटी की रैंकिंग में सुधार लाया जाए। उन्होंने कहा कि जो भी निर्माण कार्य होने हैं उनसे संबंधित फाइलें बिना विलंभ किये हुए शतप्रतिशत पूर्ण करा ली जाए नहीं तो संबंधित के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाएगी।
बैठक के दौरान मंडलायुक्त ने संबंधित अधिकारी को निर्देश देते हुए कहा कि महाराणा प्रताप मार्ग पर लगे हुए पेड़ों की कटाई-छटाई आज ही करा लिया जाए। 12 स्मार्ट सड़कों में इलेक्ट्रिकल के जो कार्य शेष बचे हैं लेसा द्वारा उसको तत्काल करा लिया जाए। उन्होंने मुख्य अभियंता नगर निगम महेश वर्मा से जानकारी लेते हुए कहा कि पंपिंग स्टेशन की क्षमता बृद्धि के को लेकर क्या-क्या कार्य किया गया है मुख्य अभियंता द्वारा संतोषजनक जवाब ना देने पर मंडलायुक्त ने नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि कार्य के प्रति लापरवाही कदापि बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
उक्त के पश्चात मंडलायुक्त ने संबंधित अधिकारी को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि सफाई कर्मियों को 2 दिन के अंदर ट्रैक सूट वितरण कराया जाना सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि नगर निगम की गाड़ियां की मरम्मत ससमय प्राथमिकता पर कराया जाए और कोई भी गाड़ियां जंग लगी हुई सड़क पर ना दिखे उनकी डेंटिंग पेंटिंग कराते रहें। बैठक के दौरान उन्होंने कहा कि कार्यदाई संस्थाओं का भुगतान बिना विलंब किए हुए समय से किया जाए।








