मण्डलायुक्त ने आगामी जी-20 सम्मेलन के दृष्टिगत विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ तैयारियों की समीक्षा बैठक

जी-20 सम्मेलन के सफल आयोजन हेतु सभी सम्बंधित विभाग द्वारा प्रस्तावित कार्यो को समयबद्ध और युद्धस्तर पर कराने के निर्देश: मण्डलायुक्त
लखनऊ 10जनवरी 2023
लखनऊ विकास प्राधिकरण की अध्यक्ष/मण्डलायुक्त, लखनऊ डाॅ0 रोशन जैकब ने आगामी जी-20 सम्मेलन के दृष्टिगत मंगलवार को विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ गोमती नगर स्थित प्राधिकरण भवन में एक महत्वपूर्ण बैठक की। जिसमें जिलाधिकारी सूर्यपाल गंगवार, प्राधिकरण के उपाध्यक्ष डाॅ0 इन्द्रमणि त्रिपाठी, नगर आयुक्त इन्द्रजीत सिंह, सचिव पवन कुमार गंगवार, अपर जिलाधिकारी विपिन मिश्रा समेत अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।
बैठक के दौरान मण्डलायुक्त द्वारा आयोजन के सम्बंध में कराये जाने वाले कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गयी। इसमें उन्होंने निर्देशित किया कि आयोजन को सफलतापूर्वक सम्पन्न कराने हेतु जिन विभागों को जो कार्य सौंपे गये हैं, उन कार्यों को प्राथमिकता पर कराया जाना सुनिश्चित किया जाए।
मण्डलायुक्त ने लेसा के अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि ढीले तारो को सही करा लिया जाए और डेड पोल हटा दिया जाए सभी कार्य युद्ध स्तर पर प्राथमिकता पर करा लिया जाए। उन्होंने कहा कि पी0डब्ल्यू0डी0, एलडीए तथा नगर निगम द्वारा जिन जंक्शनों का सुदृढ़ीकरण कराया जाना है, उन जंक्शनों पर लगे बिजली के खम्भों को जरूरत के अनुसार शिफ्ट कराया जाए। साथ ही एयरपोर्ट से लेकर कार्यक्रम स्थल (सेंट्रम होटल) तक सभी निष्प्रयोज्य खम्भों तथा तारों को हटाकर ट्रांसफार्मर को कवर कराने का कार्य जल्द से जल्द पूर्ण करा लिया जाए।
मण्डलायुक्त ने एयरपोर्ट पर कनेक्टिंग रोड को सुचारू करने, फसाड लाइटिंग, वाॅल पेन्टिंग, लैंडस्केप, हाॅर्टीकल्चर व ड्रेनेज आदि के कार्यो की प्रगति की जानकारी संबंधित अधिकारी से लिया। उन्होने कहा कि कार्य के प्रति किसी प्रकार की लापरवाही छमय नहीं होगी। उन्होंने कहा की एन0एच0ए0आई0 द्वारा शहीद पथ तथा सर्विस रोड की मरम्मत का कार्य कितने प्रतिशत कार्य पूर्ण हो गये है।उन्होंने कहा कि प्रस्तावित कार्यों को समयबद्ध तरीके से पूर्ण कराये।
मंडलायुक्त ने एयरपोर्ट अथॉरिटी को निर्देश देते हुए कहा कि साइड वाले एरिया में नये व्यू कटर लगा दिए जाएं, फर्जी यूनीपोल और जंग लगे खंभे यह सभी चीजें हटा दी जाये। एयरपोर्ट अथॉरिटी द्वारा बताया गया कि शहीद पथ के कनेक्शन का कार्य 90% पूर्ण हो गए हैं और बचे हुए कार्य को तीव्रता से कराया जा रहा है। उन्होंने संबंधित अधिकारी को निर्देश देते हुए कहा कि शहर के सभी जंक्शन पर लगे पत्थरो का पालिश और पेंटिंग करा लिया जाए। हजरतगंज में रेलिंग,बेंच जिनमे जंग लगे हैं उनका तत्काल डेंटिंग-पेंटिंग नगर निगम द्वारा कराया जाना सुनिश्चित किया जाए।

Related Articles

Back to top button
btnimage