परिवहन निगम की मासिक पत्रिका यात्रा दर्पण का पुनः प्रकाशन जल्द

उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की मासिक पत्रिका का प्रकाशन वर्ष 2014 मे प्रारंभ किया था, को पुनः शुरू करने पर परिवहन निगम तेजी से कार्य कर रहा है। जल्द ही यह पत्रिका पाठकों को उपल्ध होगी। उत्तर प्रदेश परिवहन निगम के प्रबन्ध निदेशक संजय कुमार ने इस पत्रिका को पुनः शुरू करने के निर्देश दिए हैं।
यात्रा दर्पण का प्रकाशन विगत वर्षों मे कोविड-19 के दृष्टिगत प्रकाशन प्रभावित रहा। इस पत्रिका में उत्तर प्रदेश परिवहन निगम द्वारा प्रदेश स्तर पर किये जा रहे कार्यों का ब्यौरा रहता है तथा समस्त गतिविधियों का भी विवरण इस पत्रिका में दिया जाता रहा है, जिसमें अधिकारियों एवं कर्मचारियों को भी जानकारी होती रहती है।
यात्रा दर्पण पत्रिका में निगम के महत्वपूर्ण सेवाओं से संबंधित जानकारियां यात्रियों हेतु बसों में उपलब्ध कराई जायेगी। प्रबंध निदेशक द्वारा परिवहन निगम में नई ऊर्जा डालने के प्रयासों में यह भी एक महत्वपूर्ण प्रयास है। इस पत्रिका के शुरू होने से परिवहन निगम अधिकारियो, कर्मियों तथा जनसामान्य हेतु निगम की गतिविधियों की सूचनाएं प्राप्त होगीं। इसके साथ ही पत्रिका में परिवहन सुविधाओं से सम्बन्धित नई जानकारी सुलभ होगी।








