प्रियंका गुप्ता ने अपने साथियों के सहयोग से गरीब परिवारों को कंबल वितरित किए

समाजसेवी और कांग्रेस प्रवक्ता प्रियंका गुप्ता ने अपने साथियों के सहयोग से ट्रांसपोर्ट नगर में गरीब परिवारों को कंबल वितरित किए। उन्होंने महिलाओं को सेनेटरी पैड मास्क व बच्चों को खाने का सामान समोसा लइया के लड्डू बिस्किट सभी बच्चों को वितरित किया।

उन्होंने वहां रह रहे परिवारों की महिलाएं जो ग्रहणी है वो रोजगार चाहती है। महिलाएं स्वावलंबी होकर अपने परिवार की आर्थिक रूप से सहायता करना चाहती हैं, उन्होंने बताया कि महिलाओं ने रोजगार के विषय में विचार-विमर्श भी किया। साथ ही यह भी विचार विमर्श किया कि घर बैठे इन महिलाओं को कौन सा रोजगार कर सकती है। उन्होंने साथ ही स्वच्छता व सेनेटरी पैड से संबंधित जानकारियां देकर महिलाओं को जागरूक किया गया।

कार्यक्रम में कांग्रेस प्रवक्ता एवम समाजसेवी प्रियंका गुप्ता, सुनैना चौधरी और शालिनी मिश्रा सहित अन्य सहयोगी मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
btnimage