2022 के चुनाव में पूर्ण बहुमत की कांग्रेस सरकार बनने जा रही: अंशू अवस्थी

कांग्रेस ने चुनाव आयोग को जब अपने सुझाव चुनाव आयोग को दिए थे और अनुरोध किया था कि कोरोना की लहर और भाजपा सरकार की लापरवाही को देखते हुए रैलियों पर रोक लगनी चाहिए, इससे पहले ही हमने वर्चुअल चुनाव की तैयारी कर ली थी, हमने प्रशिक्षण से पराक्रम के 1800 से ज्यादा कैंपों के माध्यम से 200000 (दो लाख) प्रशिक्षित कार्यकर्ताओं की फौज तैयार की है जिन को विशेष तौर से सोशल मीडिया का भी प्रशिक्षण दिया गया है।

बूथ स्तर के संगठन को इसमें प्रशिक्षित किया गया है, प्रियंका गांधी के निर्देशन में कांग्रेस पार्टी लगातार पांच साल जनता के बीच में रही, सबसे ज्यादा हमने जनता के मुद्दों पर संघर्ष किया और चाहे कोरोना काल मे लोगों की मदद हो या नौजवानों की बेरोजगारी, पेपर लीक, किसानों पर अत्याचार, और महिलाओं पर बढ़े अपराध रहे हों, हमारे 18000 कांग्रेस कार्यकर्ता जनता के मुद्दों पर लड़ते जेल गए, कोरोना काल मे 65 लाख लोगों को राशन पहुँचाया और 10 लाख दवाओं की किट बांटकर सहयोग किया।

हमने डेढ़ लाख व्हाट्सएप ग्रुपों के माध्यम से तीन करोड़ लोगों को जोड़ने का काम किया है और सदस्यता अभियान चलाकर हर एक विधानसभा में 40000 से 50000 नए लोगों को जोड़ा है,
अब प्रदेश को प्रियंका गांधी के रूप में एक नया नेतृत्व मिल चुका है जो जनता के मुद्दों पर बात करता है और उत्तर प्रदेश के विकास की बात कर रहा 2022 में प्रदेश की जनता ने भाजपा को सफाई करने का मन बना लिया है और कांग्रेस पार्टी और प्रियंका गांधी ही अकेली एकमात्र ऐसे नेता है जो इस तानाशाह आदित्यनाथ सरकार से लड़ सकती है। बाकी किसी भी विपक्ष के नेता में हिम्मत नहीं हम कांग्रेस की प्रतिज्ञाओं और अपने प्रशिक्षित कार्यकर्ताओं की ताकत व नए सदस्यों और संगठन के दम पर 2022 में पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने जा रहे हैं।

Related Articles

Back to top button
btnimage