अयोध्या में मानवाधिकार और अपराध नियंत्रण पर एक दिवसीय सेमिनार आयोजित

राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं अपराध नियंत्रण ब्यूरो (एनएचआरसीसीबी) की ईकाई एनएचआरसीसीबी क्राइम कंट्रोल यूनिट के स्टेट चेयरमैन मोहित कुमार गुप्ता (रौनियाल) के नेतृत्व में अयोध्या के एक निजी होटल में एक दिवसीय मानवाधिकार एवं अपराध नियंत्रण पर सेमिनार का आयोजन किया गया।

सेमिनार में एनएनआरसीसीबी राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. रणधीर कुमार बतौर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

सेमिनार को संबोधित करते हुए डॉ. रणधीर कुमार ने कहा कि भारत मे बढ़ते मानवधिकार हनन व अपराध बेहद ही चिंता जनक है ऐसे में मानवाधिकार की जन जागरूकता इसके रोकथाम में बेहद ही बड़ी जिम्मेदारी निभायेगी।

 

डॉ. रणधीर ने कहा कि एनएचआरसीसीबी भारत के लगभग 25 राज्यों में मानवधिकार की रक्षा व जागरुकता हेतु सतत प्रयासरत हैं व मानवधिकार के क्षेत्र में एक उत्कृष्ट संस्था के रूप में कार्यरत हैं। मानवधिकार उलंघन की समस्याएं अगर हमारे संज्ञान में आती है तो त्वरित कारवाई करते हैं व उन्हें न्याय दिलाने की पहल करते हैं। पिछले 5 सालों में हमारी टीम के माध्यम से लाखों लोगों के अधिकारो की रक्षा हुई है और आज भी प्रयासरत हैं। डॉ कुमार ने कहा कि आम जनमानस को अपने मूल्यों व कर्तव्यों को भी समझने व संवेदनशीलता की भी जरूरत है।

 

सेमिनार को संबोधित करते हुए स्टेट चेयरमैन मोहित कुमार गुप्ता (रौनियाल) ने कहा कि हम लगातार मानवधिकार उलंघन के मामले में हमेशा खड़े रहते हैं और उत्तरप्रदेश में जल्द ही एक उत्कृष्ट टीम का निर्माण किया जा रहा है जो मानवाधिकार हनन के मामले में सतत प्रयासरत रहेगी।

सेमिनार में एनएचआरसीबी के नवनियुक्त पदाधिकारियों में बिजनोर जिला अध्यक्ष सचिन कुमार सैनी, सचिव नीशू, संयुक्त सचिव दीपक कुमार, कानुपर सचिव के शिखा रावत, महराजगंज सचिव टीपू खान को नियुक्त पत्र व सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया।

 

संस्था के उद्देश्यों की पूर्ति करने व लगातार मानवधिकार की रक्षा हेतु कटिबद्ध रहने की सभी ने शपथ ली। सेमिनार में उत्तर प्रदेश के कई जनपदों के पदाधिकारियों और सदस्यों की उपस्थिति रही।

Related Articles

Back to top button
btnimage