UPCM की ओर से कृषि मंत्री ने झारखण्ड के राज्यपाल और CM को कुम्भ में आने का आमंत्रण पत्र सौंपा

झारखण्ड (27 दिसम्बर, 2018)।
UPCM मंत्रिमंडल के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने झारखण्ड के राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू एवं मुख्यमंत्री रघुबर दास से भेंट कर UPCM की ओर से प्रयागराज में आगामी 15 जनवरी से 04 मार्च, 2019 तक लगने वाले दिव्य कुंभ-भव्य कुंभ में आने का आमंत्रण पत्र सौंपा।

इस अवसर पर उन्होंने कुंभ का लोगो, काॅफी टेबल बुक, कुंभ निदर्शनी और अन्य प्रचार साहित्य भी भेंट किया।

कृषि मंत्री ने UPCM और प्रदेश की ओर से झारखण्ड की जनता से अधिकाधिक संख्या में प्रयागराज कुंभ में आकर दिव्य स्नान का पुण्य लाभ प्राप्त करने की अपील की। कृषि मंत्री ने झारखण्ड के साधू-संतों के साथ-साथ सेवानिवृत्त न्यायाधीश न्यायमूर्ति नारायण राय एवं अन्य गणमान्य व्यक्तियों से भी भेंट की और उनसे कुंभ में आने का अनुरोध किया।








