NUJ: जनपद इकाईयों के गठन को लेकर होने वाले कार्यक्रम की रुपरेखा तैयार

नेशनल यूनियन का जर्नलिस्ट्स (NUJ UP) उत्तर प्रदेश की मासिक बैठक 9 अक्टूबर 2023 को मीराबाई मार्ग स्थित विधायक निवास पर प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सक्सेना की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष अरविंद सिंह उपस्थित रहे। बैठक में प्रदेश कार्यकारिणी के गठन समेत कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा की गई।

बैठक के दौरान ही प्रयागराज के साथी कमल श्रीवास्तव, दाधिबल तिवारी (अयोध्या), सचिन भारद्वाज (बदायूं), सर्वेश सिंह (सुल्तानपुर) सहित एक दर्जन से अधिक जनपद के संयोजक/अध्यक्ष से मोबाइल के जरिए बात की गई और उनसे विचार करके जनपद इकाईयों के गठन को लेकर होने वाले कार्यक्रम की रुपरेखा तैयार की गई।

बैठक में प्रदेश संयोजक प्रमोद गोस्वामी, वरिष्ठ पत्रकार सुरेंद्र दुबे, एनयूजे स्कूल ऑफ जर्नलिज़्म के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष  अजय कुमार, वरिष्ठ पत्रकार एवं के न्यूज़ के परामर्श संपादक के बक्स सिंह*, प्रदेश महामंत्री संतोष भगवन, प्रदेश कोषाध्यक्ष अनुपम चौहान और नागेंद्र सिंह उपस्थित रहे।

बैठक के दौरान के लिए महत्वपूर्ण निर्णय

1- सदस्यता शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि *20 अक्टूबर 2023 निर्धारित की गई, जिससे जनपद इकाईयों का गठन जल्द किया जा सके।

2- जिलों में कार्यकारिणी के गठन के साथ ही प्रदेश कार्यकारिणी के बाकी बचे हुए पदों पर सभी साथियों से विचार-विमर्श कर प्रदेश कार्यकारिणी और मंडल अध्यक्ष की घोषणा जल्द किया जाएगा।

3- जिन जनपदों में कमेटी गठित नहीं हुई है, वहां पर उसके गठन के लिए संयोजक की नियुक्ति 7 नवंबर 2023 तक हर हाल में कर दी जाएगी। जिससे इन जनपदों में कार्यकारिणी के गठन को अंतिम रूप दिया जा सके।

Related Articles

Back to top button
btnimage