UPCM मंत्रिमण्डल के नगर विकास मंत्री ने समस्त नगर निकायों में सफाई अभियान चलाये जाने के निर्देश दिए

उत्तर प्रदेश।
UPCM मंत्रिमण्डल के नगर विकास मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने समस्त मण्डलायुक्तों को पत्र व दूरभाष पर 15 सितम्बर से 02 अक्टूबर, 2018 तक प्रदेश में आयोजित स्वच्छता पखवाड़ा के अवसर पर विशेष रूप से समस्त नगर निकायों में सफाई अभियान चलाये जाने के निर्देश दिये हैं।

उन्होंने यह भी निर्देश दिये हैं कि 02 अक्टूबर तक प्रदेश में स्वच्छता पखवाड़ा आयोजित किये जाने के अवसर पर विशेष रूप से समस्त नगर निकायों में सफाई अभियान, नालियों की नियमित सफाई, सड़कों और गलियों में कूड़ा नहीं रहे, उसको नियत स्थान पर पहुंचाया जाये और इसकी सघन माॅनिटरिंग की जाये।

UPCM के निर्देशानुसार सभी स्थानीय निकायों और उनके समस्त वार्डों को 02 अक्टूबर, 2018 तक ODF घोषित किये जाने के क्रम में नगर विकास मंत्री ने समस्त मण्डलायुक्तों को निर्देशित किया है कि 02 अक्टूबर, 2018 तक सम्पूर्ण क्षेत्र ODF घोषित किया जाये, इसमें किसी प्रकार की शिथिलता नहीं की जाये। उन्होंने समस्त मण्डलायुकतों से कहा है कि समस्त स्थानीय निकायों में व्यक्तिगत शौचालयों का निर्माण आवश्यकतानुसार हो इसकी भी समीक्षा की जाए। उन्होंने समस्त मण्डलायुक्तों से यह भी कहा है कि अपने अधीनस्थ समस्त सक्षम अधिकारियों को उक्त विषयों के सम्बन्ध में समुचित निर्देश देंगे तथा स्वच्छ वातावरण बनाने के इस अभियान में पूर्ण रूचि लेकर अभियान को सफल बनायेंगे।

Related Articles

Back to top button
btnimage