नगर निगम जोन-6 अव्वल, समाधान दिवस में महापौर ने जनता की सुनीं समस्याएं

लखनऊ नगर निगम द्वारा शहर में प्रदान की जा रही विभिन्न नागरिक सेवाओं संबंधी शिकायतों (यथा सफाई, स्वच्छता, मार्ग प्रकाश, सड़क मरम्मत, जलकल इत्यादि) के निस्तारण हेतु अनुश्रवण, समन्वय एवं जी.आई.एस. सर्वे द्वारा भवनो के कर निर्धारण के विरुद्ध प्रस्तुत आपत्तियों का नियमानुसार एवं समयबद्ध निराकरण किये जाने हेतु प्रत्येक माह के प्रथम शुक्रवार को सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किये जाने के निर्णय के क्रम में महापौर की अध्यक्षता में आज दिनांक 07 फरवरी, 2025 दिन (शुक्रवार) को सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन नगर निगम मुख्यालय स्थित त्रिलोकनाथ सभागार, लालबाग में प्रातः 10ः00 बजे से अपरान्ह 01ः00 बजे तक किया गया।
आज समाधान दिवस की अध्यक्षता महापौर सुषमा खर्कवाल द्वारा की गयी जिसमें नगर आयुक्त इन्द्रजीत सिंह व गृहकर सहित समस्त संबंधित विभाग यथा जलकल, स्वास्थ्य, अभियंत्रण, मार्ग प्रकाश के वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित रहे। गृहकर की आपत्तियों के निस्तारण के लिए सभी जोनल अधिकारी, कर अधीक्षक, राजस्व निरीक्षक व कंप्यूटर ऑपरेटर के साथ जी.आई.एस. सर्वे की टीम मौजूद रही।
महापौर द्वारा आगन्तुको की समस्याएं स्वयं सुनकर अधिकारियों को शीघ्र निस्तारण हेतु निर्देशित किया गया। आज के समाधान दिवस में क्षेत्रीय नागरिक सुविधाओं से संबंधित समस्याओं के निस्तारण कराये जाने के निर्देश दिये गये तथा जी.आई.एस. की प्राप्त आपत्ति का निस्तारण उपस्थित जोनल अधिकारीगण द्वारा अपने अधीनस्थ कर अधीक्षक एवं राजस्व निरीक्षक द्वारा आवेदन प्राप्त होने पर तत्काल ही गणना व जाँच करते हुए मौके पर निस्तारण कराया गया।
जोनवार प्राप्त आपत्तियां तथा निस्तारण की स्थिति निम्नानुसार रही :-
जोन – प्राप्त आपत्तियां – निस्तारित
जोन-1 – 43 – 43
जोन-2 – 04 – 04
जोन-3 – 35 – 35
जोन-4 – 09 – 09
जोन-5 – 16 – 16
जोन-6 – 56 – 56
जोन-7 – 43 – 43
जोन-8 – 11 – 11
योग – 217 – 217
समाधान दिवस में क्रम में प्रमुख निस्तारित प्रकरण का संक्षिप्त विवरण निम्नानुसार रहाः-
1- आपत्तिकर्ता मनोरमा सिंह, भ.सं. 588क/260/4 देवी खेड़ा, खरिका-प्रथम, भ.आई.डी. 9157जी86789 का जी.आई.एस. का वार्षिक मूल्य 15552 तथा निस्तारण पश्चात निर्धारित वा.मू. 10800
2- आपत्तिकर्ता श्री दिवाकर सिंह, भ.सं एस-511 एल्डिको-2, शारदानगर द्वितीय वार्ड भ.आई.डी. 9157एफ09157 का जी.आई.एस. का वार्षिक मूल्य 44100 तथा निस्तारण पश्चात निर्धारित वा.मू. 33075
3- आपत्तिकर्ता संगीता जायसवाल, भ.सं 347/531 (329) शीतला देवी वार्ड पुराना टिकैतगंज, भ.आई.डी. 9157डी66708 का जी.आई.एस. का वार्षिक मूल्य 14256 तथा निस्तारण पश्चात निर्धारित वा.मू. 5760
4- आपत्तिकर्ता महावीर त्यागी, भ.सं 545क/एआर 181, अर्जुनविहार पारा, आलमनगर वार्ड भ.आई.डी. 9157डी21996 का जी.आई.एस. का वार्षिक मूल्य 25830 तथा निस्तारण पश्चात निर्धारित वा.मू.11880
नगर आयुक्त द्वारा अवगत कराया गया कि उक्त जी.आई.एस. समाधान दिवस माह के प्रथम शुक्रवार को आयोजित करते हुए जी.आई.एस. के सभी प्रकरणो का निस्तारण तथा अन्य नागरिक समस्याओं के समाधान हेतु जारी रखा जायेगा।