अवैध ठेका पट्टा के खिलाफ नगर निगम करेंगी कार्यवाही, मंडलायुक्त का निर्देश

मडलायुक्त डॉ रोशन जैकब की अध्यक्षता में जनपद के व्यपारियो की विभिन्न समस्याओं के निराकरण हेतू व्यपार बंधु की बैठक का आयोजन आयुक्त सभागार में आयोजित किया गया। उन्होंने बैठक के दौरान संबंधित अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि व्यापारियों समस्याओं का निराकरण प्राथमिकता के आधार पर करे।
मंडलायुक्त ने व्यापार एसोसिएशन के पदाधिकारियों की समस्यावो को एक-एक करके गम्भीरता पूर्वक सुना उसमे ज्यादातर पार्किंग समस्या, स्ट्रीट बेंडर, यातायात, बिजली , सड़को की मरमत आदि समस्याओं के बारे में बताया गया। मंडलायुक्त ने कहा कि स्ट्रीट वेंडर के लिए जो स्थान चिहिन्त की गई हैं  उन लोगो को वेंडिग जोन में शिफ्ट कराया जाना नगर- निगम सुनश्चित करे।
मंडलायुक्त ने संबंधित अधिकारी को निर्देश देते हुए कहा कि 83 पार्किंग जो चिन्हित हैं और 239 वेडिंग ज़ोन में संबंधित अधिकारी सयुक्त टीम बनाकर मौके पर जाये और होने वाली समस्याओं का समाधान करें। और व्यापार मंडल को  वेडिंग जोन की सूची भी उपलब्ध करा दी जाये तथा वेडिंग जोन में जिन वेंडरो को स्थापित किया गया है उनको पहचान पत्र भी निर्गत किया जाये।
बैठक में व्यापार मंडल के पदाधिकारियों द्वारा बताया गया कि चारबाग स्टेशन के सामने मेट्रो स्टेशन के दोनों तरफ गलत तरीके से स्ट्रीट वेंडरो को बसा दिया गया हैं और वहाँ पर अवैध वशूली की जा रही हैं मंडलायुक्त ने संबंधित अधिकारी को निर्देश देते हुए कहा कि मौके पर जाकर आवश्यक कार्यवाही करे। पदाधिकारियों द्वारा बताया गया कि टप्पे बाजी की समस्या मार्केट में बहुत उत्पन्न हो रही है इसके दृष्टिगत मंडलायुक्त ने कहा कि उन स्थानो पर पुलिस गश्त करती रहे और यथाआवश्यक कारवाही करे।
मंडलायुक्त ने पी०डब्लू०डी० के अधिकारियों को निर्देश दिया कि बाजारों में अगर कहि भी सड़को पर गड्ढा हैं उन स्थानों को चिन्हित करते हुए प्राथिमकता के आधार पर गड्ढा मुक्त किया जाए। तथा नगर निगम नाली और सिल्ट की सफाई करते रहे और जो अवैध ठेका पट्टा चल रहा उसको चिन्हित करके उसके खिलाफ नगर निगम कार्यवाही करें। लेसा को निर्देश दिया कि बिजली के तारो के जो जाल बने है उनको चुस्त दुरुस्त करा लिया जाये।
मंडलायुक्त ने व्यापार बंधुओं के पदाधिकारियों से अपील करते हुए कहा कि और होटलों प्रतिष्ठानों में फायर सेफ्टी के सभी उपकरण होना पूर्ण रूप से सुनिश्चित करा लें और कर्मचारियों को ट्रेनिंग कराकर ट्रेंड कर ले और फायर सेफ्टी से एनओसी अवश्य ले।
इस अवसर पर जिलाधिकारी सूर्यपाल गंगवार, लखनऊ विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष इंद्रमणि त्रिपाठी, लखनऊ विकास प्राधिकरण सचिव पवन कुमार गंगवार, अपर नगर आयुक्त पंकज कुमार सिंह, अपर नगर आयुक्त अभय पांडे, परियोजना अधिकारी सुधीर कुमार सिंह, व्यापार मंडल के पदाधिकारी विभाग के अधिकारी कर्मचारीगण उपस्थित रहे.

Related Articles

Back to top button
btnimage