भैंस और दूध का उदाहरण छोड़, एमएसपी की कानूनी गारंटी की घोषणा करें मोदी : रोहित अग्रवाल

लखनऊ।
युवा राष्ट्रीय लोक दल के राष्ट्रीय प्रवक्ता रोहित अग्रवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा दिए गए बयान पर आश्चर्य व्यक्त करते हुए कहा कि भैंस और दूध के उदाहरण को छोड़, उन्हें एमएसपी की कानूनी गारंटी की घोषणा करनी चाहिए।

रोहित अग्रवाल ने कहा कि मोदी ने भैंस और दूध का उदाहरण देकर किसानों के मुद्दे को टालने की पूरी कोशिश की है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि दूध के क़रार के साथ भैंस का क़रार नहीं होता है।

रोहित अग्रवाल ने कहा कि मैं देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से यह कहना चाहता हूं। आप हमें MSP की कानूनी गारंटी दें। आपके द्वारा बनाए गए कानून में MSP की कानूनी गारंटी का कोई उल्लेख नहीं है। जिससे यह स्पष्ट है कि बड़े बड़े धन्ना सेठ किसानों के फसलों को कौड़ियों के दाम में खरीदेंगे। और किसानों को कुछ भी नहीं मिलेगा। किसानों का शोषण किया जाएगा।

RLD प्रवक्ता रोहित अग्रवाल ने कहा कि अगर मोदी सरकार ईमानदार है। तो MSP की कानूनी गारंटी क्यों नहीं दे रही है? जिसका बिल में कहीं भी उल्लेख नहीं किया गया है। इसलिए, मैं मांग करता हूं कि मोदी सरकार फसलों के समर्थन मूल्य की कानूनी गारंटी दे। समर्थन मूल्य की कानूनी गारंटी दिए बिना, हम किसी भी लाल पॉप को स्वीकार नहीं करेंगे। राष्ट्रीय लोक दल किसानों की पार्टी है। हम किसानों के साथ अन्याय नहीं होने देंगे। अंतिम समय तक राष्ट्रीय लोक दल किसानों के साथ हक़ की लड़ाई लड़ेगा।

Related Articles

Back to top button
btnimage