पेंशनरों की समस्त समस्याओं का किया जाएगा निराकरण : मुख्य कोषाधिकारी

गाजियाबाद।

उत्तर प्रदेश राज्य सरकार के निर्देशानुसार दिनांक 17 दिसम्बर 2020 को पेंशनर दिवस कलैक्ट्रेट सभागार में आयोजित किया गया, जिसका समन्वय मुख्य कोषाधिकारी लक्ष्मी मिश्रा द्वारा किया गया। मुख्य कोषाधिकारी द्वारा पेंशन एसोसिएशन के सदस्यों, पेंशनरों एवं उपस्थित कार्यालयाध्यक्षों का स्वागत किया गया। पेंशनरों की समस्याओं का त्वरित समाधान हेतु कार्यालयाध्यक्षों को निर्देशित किया गया।

पेंशनर्स एसोसिएशन द्वारा मुख्य कोषाधिकारी का अभार व्यक्त किया गया है कि कोषागार स्तर पर हमारा कोई कार्य लम्बित नहीं है और श्रीमती लक्ष्मी मिश्रा के त्वरित कार्य निष्पादन की प्रशंसा की गयी इसके साथ पेंशनर्स एसोसिएशन द्वारा पेंशनर कक्ष आबंटित करने की मांग रखी गई। अंत में निखलेश राजन वित्त एव लेखाधिकारी बेसिक शिक्षा गाजियाबाद द्वारा धन्यवाद ज्ञापन व्यक्त करते हुए बैठक समाप्त की गयी। कोषागार कार्यालय से सहायक कोषाधिकारी अशोक कुमार लेखाकार अनिल शर्मा, अरुण कौशिक , नवीन शक्ति उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
btnimage