विधायक राम प्रताप वर्मा ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भेंट की

लखनऊ।
लखनऊ में 3 सितम्बर को 5-कालीदास मार्ग लखनऊ मुख्यमंत्री निवास पर बलरामपुर सदर विधायक राम प्रताप वर्मा ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की.

1. #श्रद्धेय_अटल_जी_के_नाम_से_स्वीकृत के०जी०एम०यू०के सेटेलाइट सेंटर (मेडिकल कालेज) के शिलान्यास हेतु मुख्यमंत्री से अनुरोध किया।

2. बेलहा-गौरा-इटवा मार्ग को स्टेट हाईवे घोषित होने पर मुख्यमंत्री को धन्यवाद दिया और अविलम्ब उक्त सड़क के निर्माण हेतु मुख्यमंत्री से अनुरोध किया!तथा महेशभारी-भैसहवा मार्ग के निर्माण हेतु भी अनुरोध किया।

3. बजाज शुगर फैक्ट्री के गन्ना मूल्य के बकाया भुगतान के लिए मुख्यमंत्री से अनुरोध किया।

4. छुट्टा जानवरो से निजात पाने हेतु बलरामपुर विधानसभा क्षेत्र में निर्माणाधीन दो गौशाला-
क. खुटेहना-कान्हा गौशाला
ख. सेवकराम पुरवा-वृहद गौशाला को अतिशीघ्र निर्माण करके प्रारम्भ करने हेतु अनुरोध किया।

5.फुलवरिया बाईपास पर (रेल मार्ग पर) ओवरब्रिज बनाने हेतु और बाईपास के निर्माण हेतु मुख्यमंत्री से अनुरोध किया।

Related Articles

Back to top button
btnimage