उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल में “फिट इंडिया फ्रीडम रन” का आयोजन किया गया

लखनऊ।
भारत सरकार की फिट इंडिया की बहुद्देशीय योजना के अनुपालन में भारतीय रेल के अन्तर्गत उत्तर रेलवे के लखनऊ मंडल में दिनांक 05.09.20 को फिट इंडिया फ्रीडम रन का मुख्य आयोजन लखनऊ स्थित चारबाग़ स्टेडियम में किया गया।

मण्डल रेल प्रबंधक संजय त्रिपाठी ने स्वयं फ्लैग ऑफ करके इस फ्रीडम रन का प्रारंभ किया और फ्रीडम रन रेलवे स्टेडियम से प्रारंभ होकर चारबाग़ स्टेशन होते हुए पुनः रेलवे स्टेडियम पर पहुँच कर समाप्त हुई जहां विस्तृत स्तर पर इस आयोजन के तहत विभिन्न व्यायाम एवम् अन्य शारीरिक क्रियाओं का अभ्यास कराया गया। इस आयोजन का उद्देश्य रेलकर्मियों एवम् उनके परिजनों को उत्तम स्वास्थ्य हेतु नियमित सैर ,दौड़ एवम् अन्य व्यायामों हेतु प्रोत्साहित करना है,ताकि रेलकर्मी उनके परिजन एवम् देश के नागरिक स्वस्थ रहकर देश के समग्र विकास में अपना उचित योगदान प्रदान कर सकें।

इस अवसर पर अपने संबोधन में मण्डल रेल प्रबंधक संजय त्रिपाठी ने उत्तम स्वास्थ्य ही सफलता की कुंजी है कि सूक्ति का उल्लेख करते हुए व्यक्ति की दैनिक दिनचर्या में सैर,दौड़, प्राणायाम सहित अन्य व्यायामों की महत्ता एवम् उपयोगिता को दर्शाते हुए उपस्थित समस्त रेलकर्मियों एवम् जनसमुदाय से इनको अपने जीवन में नियमित रूप से अपनाने की अपेक्षा की साथ ही रेलकर्मियों की अविराम जटिल और दुरूह कार्यप्रणाली की चर्चा करते हुए इसके सुचारू संचालन हेतु फिट इंडिया फ्रीडम रन जैसे अन्य आयोजनों को आयोजित करते हुए रेलकर्मियों को इसमें अनिवार्य रूप से बढ़ चढ़कर सम्मिलित होने पर विशेष बल दिया।

कोविड 19 के संबंध में भारत सरकार द्वारा जारी समस्त निर्देशों का पालन करते हुए इस आयोजन में अध्यक्षा उत्तर रेलवे महिला कल्याण संगठन लखनऊ अपर्णा त्रिपाठी, मण्डल के समस्त अधिकारीगण सहित भारी संख्या में मण्डल के कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
btnimage