मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह ने भगवान श्री चित्रगुप्त धाम की वेबसाइट का शुभारम्भ किया

लखनऊ।
उत्तर प्रदेश के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम, निवेश तथा निर्यात प्रोत्साहन मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह आज खादी भवन में कायस्थ फाउंडेशन ट्रस्ट द्वारा तैयार कराई गई भगवान श्री चित्रगुप्त धाम लखनऊ की वेबसाइट का शुभारम्भ किया। इसके पश्चात उन्होंने ट्रस्ट के पदाधिकारियों से कायस्थ समाज को आगे बढ़ाने पर विस्तार से चर्चा भी की।

मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह ने कहा कि राज्य सरकार हर वर्ग और समुदाय के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है। ट्रस्ट की जो भी प्रस्ताव है, उसपर गम्भीरता से विचार किया जायेगा। उन्होंने यह भी कहा कि ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने जिन दो मुद्दो पर अपनी बात रखी वह बिलकुल ही विचारणीय योग्य है। वे इस संबंध स्वयं मुख्यमंत्री जी आग्रह करेंगे। उन्होंने कहा कि ट्रस्ट का स्वरूप और भव्य किया जाना चाहिए। अधिक से अधिक लोगों को इसके साथ जोड़ने की आवश्यकता है। ट्रस्ट के कम्यूनिकेशन तंत्र स्ट्रांग किया जाय और इसका व्यापक प्रचार-प्रसार होना चाहिए।

ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह को दो सूत्री ज्ञापन सौपा और देश के दूसरे प्रधानमंत्री स्व0 लाल बहादुर शास्त्री जी की मृत्यु के रहस्य को उजागर करने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ माध्यम से प्रधानमंत्री से अनुरोध करने का आग्रह किया। इसके अलावा पदाधिकारियों ने गुजरात में स्थापित सरदार पटेल की विशाल प्रतिमा की तरह लखनऊ में स्वामी विवेकानंद जी विशालकाय मूर्ति स्थापित कराये जाने का भी अनुरोध किया।

इस अवसर पर ट्रस्ट के अध्यक्ष दिनेश चन्द्र श्रीवास्तव, महामंत्री मनोज डींगर, कार्यक्रम समन्वय दिलीप श्रीवास्तव सहित पदाधिकारी मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button
btnimage