UPCM मंत्रिमंडल के जल संसाधन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) ने कहा हर खेत को पानी उपलब्ध कराना सरकार का संकल्प

उत्तर प्रदेश।
UPCM मंत्रिमंडल के परती भूमि विकास एवं जल संसाधन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) उपेन्द्र तिवारी ने गोमतीनगर स्थित भूमि सुधार निगम के सभागार में ग्रेटर शारदा सहायक समादेश क्षेत्र विकास की योजनाओं कार्यक्रमों की समीक्षा बैठक की।

जल संसाधन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) ने जनपदों से आए भूमि संरक्षण अधिकारियों को निर्देशित किया कि भूमि संरक्षण एवं सिंचन के कार्यों को प्राथमिकता से पूर्ण कराया जाए और सही रिपोर्ट दें। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि विकास कार्यों की गलत रिपोर्टिंग बर्दास्त नहीं की जाएगी। विकास कार्यों की जांच विशेषज्ञों द्वारा कराई जाएगी और कार्य मानक अनुरुप न पाए जाने या कार्य में लापरवाही बरते जाने पर संबंधित के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही की जाएगी।

परती भूमि विकास एवं जल संसाधन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) उपेन्द्र तिवारी ने ग्रेटर शारदा सहायक समादेश क्षेत्र की योजनाओं को प्रभावी रुप से क्रियान्वित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि हर खेत को पानी उपलब्ध कराना सरकार का संकल्प है। सरकार ने सिंचाई कार्यों को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है, जिससे किसानों को खेती के लिए सिंचाई की दिक्कत न हो। उन्होंने काडम योजना के तहत कच्ची नाली, पक्की नाली, चकरोड का निर्माण और जल निकासी का बेहतर प्रबंध करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंनेे बुन्देलखण्ड में सिंचाई सुविधा को बेहतर बनाने के लिए अधिकाधिक तालाबों के निर्माण के निर्देश दिए हैं।

जल संसाधन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) उपेन्द्र तिवारी ग्रेटर शारदा सहायक समादेश क्षेत्र विकास की योजनाओं कार्यक्रमों की समीक्षा बैठक करते हुए
जल संसाधन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) उपेन्द्र तिवारी ग्रेटर शारदा सहायक समादेश क्षेत्र विकास की योजनाओं कार्यक्रमों की समीक्षा बैठक करते हुए

जल संसाधन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) ने अधिकारियों से कहा कि स्वयं सहायता समूहों का अधिक से अधिक गठन उन्हें विभिन्न विकास योजनाओं के तहत प्रशिक्षण देकर आत्मनिर्भर बनाएं। किसानों को सिंचन आदि की सुविधाएं सुगमता से उपलबध हो सके। उन्होंने अधिकारियों को सख्त हिदायत दी है कि तालाबों एवं चेक डैमों के निर्माण कार्य को ससमय पूर्ण किया जाए। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य मानक एवं गुणवत्ता के अनुरुप होना चाहिए।

जल संसाधन राज्यमंत्री ने कहा कि जिन मण्डलों/इकाइयों में शारदा सहायक के निर्धारित लक्ष्यों से बहुत कम कार्य हुआ है, ऐसे मण्डल के क्षेत्रीय अधिकारियों को उन्होंने सचेत किया कि वे इन्हें शीघ्र पूर्ण कराएं। उन्होंने मण्डल/जनपदीय अधिकारियों को भी निर्देशित किया कि किसानों के लिए संचालित योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार भी सुनिश्चित किया जाए, ताकि कृषकगण सिंचाई की आधुनिक प्रणाली का उपयोग कर सकें। उन्होंने अधिकारियों को यह भी निर्देश दिया कि मण्डल, जिले में जो भी अच्छे कार्य किए गए हैं, उनकी सक्सेस स्टोरी बनाकर समुचित प्रचार कार्य सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने वनीकरण को भी प्राथमिकता से कराने पर जोर दिया है।

कार्यक्रम में प्रमुख सचिव सिंचाई टी.वेंकटेश, विशेष सचिव सुरेन्द्र विक्रम सिंह, संयुक्त निदेशक वी.के. उपाध्याय एवं समस्त उप-निदेशक/समस्त भूमि संरक्षण अधिकारी और अवर अभियंता उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
btnimage