UPCM मंत्रिमंडल के नागरिक सुरक्षा राज्यमंत्री दो दिवसीय रक्तदान शिविर में शामिल हुए

उत्तर प्रदेश।
UPCM मंत्रिमंडल के नागरिक सुरक्षा राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) अनिल राजभर ने महात्मा गांधी के 150वीं जयंती पर डॉ. राम मनोहर लोहिया चिकित्सालय में नागरिक सुरक्षा विभाग द्वारा लगाये गये रक्तदान शिविर के दौरान रक्तदान किया। रक्तदान के लिए प्रत्येक व्यक्ति को तैयार रहना चाहिए। एक व्यक्ति के रक्तदान करने से तीन लोगों की जान बचाई जा सकती है। समय-समय पर हमें रक्तदान करना चाहिए।

मंत्री राजभर ने कहा कि गांधी जी के आदर्शों में सभी लोग स्वअनुशासन को विस्तारित करके समाज व देश के प्रति जिम्मेदारी को निभायें। साथ ही ज्यादा से ज्यादा संख्या में लोग रक्तदान करें और जो लोग रक्तदान से डरते हैं उन्हें प्रेरित करें, इससे बेहतर कुछ नहीं है।

इस अवसर पर प्रमुख सचिव नागरिक सुरक्षा विभाग राजन शुक्ला ने कहा कि रक्तदान सबसे बड़ा दान है क्योंकि आपके 01 यूनिट ब्लड से 3-4 लोगों की जान बचाई जा सकती है। उन्होंने कहा हमारे स्वयं सेवक इस कार्य में योगदान कर रहे है। गांधी जयंती के अवसर पर रक्तदान करना समाज के लिए एक अच्छा संदेश है। इस शिविर में प्रमुख सचिव ने स्वयं 112वीं बार रक्तदान किया। उन्होंने कहा दो दिवसीय रक्तदान शिविर में 156 लोगों ने रक्तदान किया है।

इस अवसर पर आई.जी. सुरक्षा अमिताभ ठाकुर, ब्लड बैंक प्रभारी, डॉ. वी.के. शर्मा, निदेशक डॉ. डी.एस. नेगी, गीता अग्रवाल आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
btnimage