UPCM मंत्रिमंडल के खाद्य सुरक्षा राज्यमंत्री ने 04 मोबाइल प्रयोगशालाओं का लोकार्पण किया

लखनऊ (26 दिसम्बर, 2018)।
UPCM मंत्रिमंडल के खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन राज्यमंत्री अतुल गर्ग ने खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, आयुक्त कार्यालय में भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (भारत सरकार) द्वारा उपलब्ध कराई गई 04 मोबाइल प्रयोगशालाओं का लोकार्पण किया।

इस अवसर पर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन राज्यमंत्री ने बताया कि इन मोबाइल प्रयोगशालाओं द्वारा आम जनमानस को सुरक्षित एवं स्वस्थ खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से तत्काल खाद्य पदार्थों की जांच कर उसके परिणाम लोगों को बताए जाएंगे, जिससे आम जनमानस व व्यापारी सुरक्षित व स्वस्थ खाद्य पदार्थ का उपभोग करने के प्रति जागरुक हो सकें।

खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन राज्यमंत्री ने बताया कि प्रत्येक सचल इकाई में दो-दो खाद्य विश्लेषक तैनात रहेंगे। प्रथम चरण में दो मोबाइल प्रयोगशालाओं को भारत सरकार द्वारा आयोजित ‘स्वस्थ भारत यात्रा‘ में प्रतिभाग करने हेतु बांदा व वाराणसी भेजा जा रहा है। शेष दो मोबाइल प्रयोगशालाओं को कुम्भ मेला के दौरान आम जनमानस को शुद्ध व स्वस्थ खाद्य पदार्थ की उपलब्धता सुनिश्चित किए जाने हेतु उपयोग में लाया जाएगा। सचल प्रयोगशालाएं मेला अवधि में भर कुम्भ क्षेत्र में कार्य करेंगी। आगामी 27 जनवरी को ‘स्वस्थ्य भारत यात्रा‘ के समाप्त हो जाने के बाद इसमें लगाई गई दो प्रयोगशालाओं को भी प्रयागराज कुम्भ मेला क्षेत्र में तैनात कर दिया जाएगा।

इस कार्यक्रम में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन आयुक्त मिनिस्ती एस., अपर आयुक्त (प्रशासन), राहुल सिंह, सहायक आयुक्त (खाद्य), वी.के. वर्मा व अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
btnimage