मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने मुजफ्फरनगर के नगरीय क्षेत्र के वार्ड का किया निरीक्षण

मुजफ्फरनगर। प्रदेश के व्यवासायिक शिक्षा एवं कौशल विकास राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कपिल देव अग्रवाल ने आज प्रभार जनपद मुजफ्फरनगर के नगरीय क्षेत्र के वार्ड 38 व 41 का औचक निरीक्षण किया।

उन्होंने निरीक्षण के दौरान वार्ड में मिले सफाई नायकों, सफाई कर्मचारियों का हाल जाना और उनका उत्साहवर्धन भी किया। राज्य मंत्री जी द्वारा वार्डवासियों से कुशलक्षेम पूछा गया और सफाई व्यवस्था का फीडबैक भी लिया गया।

राज्य मंत्री ने कोरोना संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए शासन द्वारा जारी गाईडलाइन, आंशिक कोरोना कर्फ्यू का पालन करने की अपील की लोगो से की गई।  

Related Articles

Back to top button
btnimage