संयुक्त आबकारी आयुक्त आगरा जोन तथा उप आबकारी आयुक्त अलीगढ़ मंडल निलंबित

लखनऊ 31 मई, 2021
उत्तर प्रदेश सरकार ने अलीगढ़ प्रकरण में आबकारी विभाग के संयुक्त आबकारी आयुक्त, आगरा जोन, रवि शंकर पाठक एवं उप आबकारी आयुक्त, अलीगढ़ मंडल ओ. पी. सिंह को भी तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है तथा विभागीय कार्रवाई प्रचलित की है।  

यह जानकारी देते हुए अपर मुख्य सचिव आबकारी संजय आर. भूसरेड्डी ने बताया कि इन दो अधिकारियों को मिलाकर अब तक कुल 7 अधिकारियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की गई है।

भूसरेड्डी ने बताया कि संयुक्त आबकारी आयुक्त, आगरा जोन, आगरा रवि शंकर पाठक को तत्काल प्रभाव से निलम्बित करते हुए संयुक्त आबकारी आयुक्त, लखनऊ धीरज सिंह को अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

इसी प्रकार उप आबकारी आयुक्त, अलीगढ़ प्रभार, अलीगढ़ ओ.पी. सिंह को तत्काल प्रभाव से निलम्बित करते हुए उप आबकारी आयुक्त, आगरा प्रभार, आगरा विजय कुमार मिश्र को अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

Related Articles

Back to top button
btnimage