गो-सेवा आयोग हेतु 25 लाख रूपये की धनराशि स्वीकृत

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा गो-सेवा आयोग के सुनियोजित एवं सुव्यवस्थित कार्य संचालन हेतु वर्तमान वित्तीय वर्ष में प्रथम किश्त के रूप में 25.00 लाख रूपये की धनराशि स्वीकृत की गई है।

उल्लेखनीय है कि गो-सेवा आयोग प्रदेश में गोवंश के संरक्षण एवं संवर्द्धन के कार्यों हेतु निरन्तर क्रियाशील है।

पशुधन विभाग द्वारा इस सम्बन्ध में शासनादेश जारी करते हुए निदेशक, प्रशासन एवं विकास, पशुपालन विभाग को स्वीकृत धनराशि के व्यय के सम्बन्ध में आवश्यक दिशा-निर्देश दे दिए गए हैं।

Related Articles

Back to top button
btnimage