मंत्री डा. महेन्द्र सिंह ने नव पदोन्नत #BDO को उनके परफारमेन्स के आधार पर तैनाती पत्र प्रदान किया

लखनऊ (27 जुलाई, 2019)।
राज्यमंत्री (स्वतन्त्र प्रभार) डाॅ. महेन्द्र सिंह ने डालीबाग स्थित गन्ना संस्थान के निकट उ.प्र. ग्रामीण सड़क विकास अभिकरण के सभाकक्ष में आयोजित बैठक में 58 नव पदोन्नत खण्ड विकास अधिकारियों को उनके ज्येष्ठता क्रम में जनपद चयन संबंधी नियुक्ति एवं तैनाती पत्र प्रदान किये।

मंत्री डाॅ. महेन्द्र सिंह ने कहा कि सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का क्रियान्वयन सही ढंग से किया जाये, इसमें किसी प्रकार की लापरवाही नहीं की जानी चाहिए। उत्तर प्रदेश विकास के मामले में देश में प्रथम स्थान पर है। इसको बनाये रखने की भावना से सभी को कार्य करना चाहिए। विभागीय कार्यों में किसी प्रकार की उदासीनता बर्दाश्त नहीं की जायेगी।

मंत्री डा. महेन्द्र सिंह ने नव पदोन्नत #BDO को उनके परफारमेन्स के आधार पर पूछ कर तैनाती पत्र प्रदान किया

उन्होंने कहा कि ग्राम्य विकास विभाग की योजनाओं के क्रियान्वयन में अधिकारियों की परफारमेन्स अच्छी नहीं होगी तो उनके खिलाफ कार्यवाही की जायेगी। उन्होंने कहा कि जनपद में खण्ड विकास अधिकारी का पद बहुत ही जिम्मेदारी का पद होता है सभी खण्ड विकास अधिकारी मेहनत एवं ईमानदारी से विभागीय योजनाओं का क्रियान्वयन सही ढंग से करना सुनिश्चित करें तथा उनका ब्लाक विकास कार्यों में नम्बर एक पर रहे, इसका ध्यान रखते हुए कार्य किया जाये।

नये प्रोन्नत बी.डी.ओ. को बधाई देते हुए मंत्री डाॅ. महेन्द्र सिंह ने कहा कि पदोन्नत खण्ड विकास अधिकारियों को उनकी इच्छानुसार जनपदों हेतु तैनाती पत्र प्रदान की गई हैं। यह व्यवस्था ग्राम्य विकास विभाग में पहली बार की गई है। उन्होंने कहा कि सभी विभागीय योजनाओं की प्रगति में ग्राम्य विकास विभाग नम्बर एक पर है और आगे भी नम्बर एक पर रहे, उसी भावनाओं के साथ सभी अधिकारियों को कार्य करना है। सरकार द्वारा संचालित लगभग सभी योजनाओं का क्रियान्वयन सबसे ज्यादा ब्लाक से ही होता हैं। विकास कार्यों को सही ढंग से क्रियान्वित करना खण्ड विकास अधिकारी की जिम्मेदारी होती है।

मंत्री डा. महेन्द्र सिंह ने नव पदोन्नत #BDO को उनके परफारमेन्स के आधार पर पूछ कर तैनाती पत्र प्रदान किया

प्रमुख सचिव ग्राम्य विकास एवं पंचायती राज अनुराग श्रीवास्तव ने बताया कि प्रादेशिक विकास सेवा संवर्ग में पदोन्नत कोटे के अन्तर्गत खण्ड विकास अधिकारी के पद पर अर्थ एवं संख्या प्रभाग, नियोजन विभाग के सांख्यिकीय अधिकारियों को 10 प्रतिशत कोटे के अन्तर्गत रिक्त 58 पदों पर पदोन्नति की कार्यवाही की गयी। ग्राम्य विकास विभाग में अपनायी गयी पारदर्शी स्थानान्तरण/ तैनाती प्रक्रिया को उनके जनपद के चयन का विकल्प प्रदान करते हुए तैनाती आदेश प्रदान किये गये।

इस अवसर पर आयुक्त/सचिव ग्राम्य विकास विभाग के. रविन्द्र नायक, सचिव पंचायती राज प्रीती शुक्ला, संयुक्त मिशन निदेशक एन.आर.एल.एम. वी.के. भागवत सहित अन्य संबंधित विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
btnimage