मंत्री बृजेश पाठक बोले महिलाओं के सर्वांगीण विकास के प्रति पूरी तरह राज्य सरकार संवेदनशील

लखनऊ (20 अगस्त, 2019)।
विधि एवं न्याय मंत्री बृजेश पाठक ने राय उमानाथ बली प्रेक्षागृह में स्वैच्छिक संस्था वैदेही वेल्फेयर फाॅउण्डेशन द्वारा आयोजित नारी सशक्तीकरण विषयक कार्यक्रम में व्यक्त किये। उन्होंने कहा कि ग्रामीण महिलाओं को अपने अधिकारों को प्राप्त करने के लिए विशेष अभियान भी चलाया गया है। इसके साथ ही जागरूकता सृजन, प्रशिक्षण और क्षमता निर्माण के माध्यम से उन्हें सशक्त बनाने में स्वैच्छिक संस्थाओं की भी सहभागिता सुनिश्चित की गई।



विधि एवं न्याय मंत्री बृजेश पाठक ने कहा है कि राज्य सरकार महिलाओं के सर्वांगीण विकास के प्रति पूरी तरह संवेदनशील है। राज्य सरकार ने महिलाओं के सशक्तीकरण और उत्थान हेतु कल्याणकारी कार्यक्रम एवं योजनाएं संचालित की है, जिनका लाभ महिलाओं को सुगमता से मिलने लगा है। उन्होंने कहा कि महिला सशक्तीकरण के विभिन्न विभागों द्वारा संचालित सभी योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन और जरूरतमंद महिलाओं तक उनकी पहुंच आसान बनाई गई है।

मंत्री बृजेश पाठक ने कहा कि बालिकाओं की शिक्षा और स्वास्थ्य के स्तर में वृद्धि करने तथा उनके भविष्य को उज्जवल बनाने के साथ ही महिलाओं के प्रति समाज में सकारात्मक सोंच विकसित करने की दिशा में भी प्रभावी पहल की गई है। महिलाओं के सशक्तीकरण की दिशा में विशेष जागरूकता अभियान भी चलाये जा रहे हैं। उन्होंने वैदेही वेलफेयर फाउण्डेशन द्वारा सामाजिक विकास की दिशा में किये जा रहे कार्यों की प्रसंशा और सराहना करते हुए कहा कि ऐसी संस्थाओं को महिलाओं के उत्थान में और सशक्त भूमिका निर्वहन करना चाहिए। इसके साथ ही ऐसी संस्थाओं को ग्रामीण क्षेत्रों में विशेष कार्यक्रम चलाकर महिलाओं को सरकार द्वारा क्रियान्वित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के बारे में भी जागृत करने में आगे आना चाहिए।

इस अवसर पर वैदेही वेलफेयर फाउण्डेशन कीे संस्थापक अध्यक्ष डा. रूबी राज सिन्हा एवं सचिव प्रशांत प्रवीण सिन्हा सहित बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रहीं।

Related Articles

Back to top button
btnimage