UPCM की अध्यक्षता में महात्मा गांधी की 150वीं जयन्ती के भव्य आयोजन हेतु बैठक सम्पन्न

उत्तर प्रदेश।
UPCM की अध्यक्षता में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150वीं जयन्ती के भव्य आयोजन हेतु गठित राज्य स्तरीय कार्यकारी समिति की बैठक शास्त्री भवन में सम्पन्न हुई। समिति के सदस्यों द्वारा गांधी की 150वीं जयन्ती के उपलक्ष्य में 02 अक्टूबर 2018 से 02 अक्टूबर 2020 तक होने वाले द्विवर्षीय आयोजन हेतु प्रस्तावित कार्यक्रमों के सम्बन्ध में विचार-विमर्श किया गया।

UPCM ने इस अवसर पर कहा कि महात्मा गांधी की 150वीं जयन्ती पर राज्य में होने वाले कार्यक्रमों का आयोजन भारत सरकार के कार्यक्रमों से क्लब करके किया जाए। 02 अक्टूबर, 2018 को गांधी जयन्ती पर लखनऊ स्थित अवध शिल्पग्राम में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया जाए। इस कार्यक्रम में राज्यपाल महोदय को आमंत्रित किया जाए। महात्मा गांधी की ग्राम स्वराज की परिकल्पना के दृष्टिगत स्वदेशी से स्वाबलम्बन हेतु ‘एक जनपद-एक उत्पाद’ से सम्बन्धित कम से कम तीन दिन की प्रदर्शनी आयोजित की जाए।

UPCM शास्त्री भवन में महात्मा गांधी की 150वीं जयन्ती के भव्य आयोजन हेतु राज्य स्तरीय कार्यकारी समिति के साथ बैठक करते हुए
UPCM शास्त्री भवन में महात्मा गांधी की 150वीं जयन्ती के भव्य आयोजन हेतु राज्य स्तरीय कार्यकारी समिति के साथ बैठक करते हुए

UPCM ने कहा कि इस अवसर पर महात्मा गांधी से सम्बन्धित संगोष्ठी, नाटक, फिल्म और साहित्य प्रदर्शनी का आयोजन किया जाए। अवध शिल्पग्राम के अतिरिक्त यह आयोजन 20 से 23 जनवरी, 2018 तक प्रवासी भारतीय दिवस पर वाराणसी में और कुम्भ के दौरान तीर्थराज प्रयाग में भी किया जाए। इस कार्यक्रम में स्वच्छता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली विभिन्न संस्थाओं, जनपदों, नगर निकायों के 150 व्यक्तियों को सम्मानित किया जाए।

UPCM ने कहा कि महात्मा गांधी की 150वीं जयन्ती के उपलक्ष्य में भारत सरकार के लोगो ‘गांधी 150’ को लेकर स्वच्छता का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए। जनसाधारण को वेक्टर जनित रोगों से बचाव में स्वच्छता अपनाने की उपयोगिता के बारे में जागरुक किया जाए। स्वच्छता पर महात्मा गांधी के विचारों के दृष्टिगत पाॅलीथीन, प्लास्टिक, थर्मोकोल आदि की वस्तुओं का उपयोग पूरी तरह बन्द कराया जाए। अतिथियों को पुष्प के साथ खादी की उपयोगी वस्तु यथा रुमाल, थैला, गमछा आदि भेंट किया जाए। इससे स्वदेशी को प्रोत्साहन मिलेगा साथ ही स्वच्छता भी बढ़ेगी।

UPCM ने कहा कि सभी शैक्षणिक संस्थाओं एवं सरकारी कार्यालयों में गांधी जयन्ती पर भव्य कार्यक्रम के आयोजन के सम्बन्ध में शासनादेश निर्गत किया जाए। इस अवसर पर गांधी आश्रम में भी कार्यक्रम आयोजित किए जाएं। महात्मा गांधी की 150वीं जयन्ती के उपलक्ष्य में विभिन्न विश्वविद्यालयों में ‘गांधी शोधपीठ’ की स्थापना की जाए। सभी महाविद्यालयों, विश्वविद्यालयों में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी से सम्बन्धित लेखन, डिबेट आदि प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएं। प्रत्येक जनपद में सूचना विभाग द्वारा महात्मा गांधी से जुड़ी फिल्म, डक्यूमेन्ट्री, नाटक आदि को प्रमुख स्थानों और शैक्षिक संस्थाओं में पूर्व निश्चित कार्यक्रम के अनुसार प्रदर्शन किया जाए।

UPCM ने कहा कि प्रत्येक जनपद में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों अथवा उनके परिवार के सदस्य, शहीद परिवार के सदस्य को सम्मानित किया जाए। स्वच्छता के क्षेत्र में अच्छा कार्य करने वाले सफाई कर्मचारी को जिलाधिकारी द्वारा प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया जाए। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों को आमंत्रित किया जाए। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम से पूर्व, जनपद में स्वच्छता अभियान संचालित किया जाए। मलिन बस्तियों में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया जाए, इनमें जनप्रतिनिधिगण, प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी सम्मिलित हों।

UPCM ने कहा कि जनता को स्वावलम्बन की ओर अग्रसर करना महात्मा गांधी को सबसे बड़ी श्रद्धांजलि है। खादी उत्पादों को प्रोत्साहित करने के लिए सांसद आदर्श गांवों में सोलर चरखे को प्रोत्साहित किया जाए। ग्रामीण इलाकों में स्थानीय उत्पादों जैसे मिट्टी के बर्तन, पत्तल आदि को प्रोत्साहित करने के लिए तकनीक से युक्त आधुनिक मशीनें यथा सोलर चरखा, सोलर चाक आदि उपलब्ध कराया जाए। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की स्मृति में प्रदेश के सभी कुष्ठ रोगियों को मुख्यमंत्री आवास योजना के अन्तर्गत एक-एक आवास उपलब्ध कराया जाए।

UPCM शास्त्री भवन में महात्मा गांधी की 150वीं जयन्ती के भव्य आयोजन हेतु राज्य स्तरीय कार्यकारी समिति के साथ बैठक करते हुए
UPCM शास्त्री भवन में महात्मा गांधी की 150वीं जयन्ती के भव्य आयोजन हेतु राज्य स्तरीय कार्यकारी समिति के साथ बैठक करते हुए

UPCM ने कहा कि महात्मा गांधी 150वीं जयन्ती के उपलक्ष्य में गांधी जी के सम्बन्ध में चर्चा हेतु विधान मण्डल का संयुक्त अधिवेशन आहूत किया जाए। इसमें गांधी जी से सम्बन्धित प्रमुख विषयों यथा स्वच्छता, खादी का प्रचार-प्रसार, अहिंसा, ग्राम्य विकास आदि पर लगातार 24 घण्टे की चर्चा की जाए। हिंसा यथा आतंकवाद, नक्सलवाद, संगठित हिंसा और मद्यनिषेध के प्रति जनजागरूकता के लिए अभियान चलाया जाए और इससे सम्बन्धित फिल्म, नाटक आदि का प्रदर्शन किया जाए। लखनऊ, वाराणसी, नोएडा आदि स्थानों में ‘गांधी फिल्मोत्सव’ का आयोजन किया जाए। 2 अक्टूबर, 2018 से सरकारी कार्यालयों में तम्बाकू, गुटका, पान-मसाला आदि को प्रतिबन्धित किया जाए।

बैठक में महात्मा गांधी की 150वीं जयन्ती के उपलक्ष्य में प्रस्तावित कार्यक्रमों में 02 अक्टूबर, 2018 को लखनऊ स्थित अवध शिल्पग्राम में गांधी जयन्ती के भव्य आयोजन, प्रदेश की शैक्षिक संस्थाओं में महात्मा गांधी के सम्बन्ध में निबन्ध, वाद-विवाद, प्रश्नोत्तरी, नाटक आदि प्रतियोगिताओं का आयोजन एवं 02 अक्टूबर, 2019 को प्रादेशिक स्तर पर विजेताओं को पुरस्कार वितरण, प्रदेश के विश्वविद्यालयों में ‘महात्मा गांधी चिंतन एवं शोधपीठ की स्थापना और शोधार्थियों को एक एवं द्विवर्षीय छात्रवृत्ति प्रदान करना, महात्मा गांधी के चार प्रमुख कार्यक्रमों स्वच्छता, छूआछूत व अस्पृश्यता उन्मूलन, खादी का प्रयोग और ग्रामीण स्वाबलम्बन एवं सत्य व अहिंसा को जन-जन तक पहुंचाने के लिए विशेष अभियान संचालिन करने पर चर्चा हुई।

इसके अलावा महात्मा गांधी पर आधारित फिल्म, नाटक के प्रदर्शन, खादी प्रोत्साहन, O.D.O.P. योजना से सम्बन्धित प्रदर्शनियों का आयोजन, अहिंसा की भावना के प्रसार एवं जागरूकता के सांस्कृतिक आयोजन, गांधी जयन्ती पर कैदियों को मुक्त करने, कुष्ठ रोगियों के पुनर्वास, विधान मण्डल का संयुक्त अधिवेशन, गांधी साहित्य पर पुस्तक प्रदर्शनी, गांधी फिल्मोत्सव, श्रम की गरिमा से सम्बन्धित महात्मा गांधी के विचारों के प्रचार-प्रसार आदि से सम्बन्धित प्रस्तावों पर भी विचार-विमर्श किया गया।

इस अवसर पर UP_Dy_CM डाॅ. दिनेश शर्मा, संस्कृति मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी, समाज कल्याण मंत्री रमापति शास्त्री, पंचायती राज राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) भूपेन्द्र सिंह चौधरी, उत्तर प्रदेश गांधी स्मारक निधि के अध्यक्ष रामचन्द्र राही, गांधी अध्ययन पीठ के निदेशक प्रो। राम प्रकाश द्विवेदी, गांधी विचार मंच के निदेशक प्रो। वी.के. राय, मुख्य सचिव डाॅ. अनूप चन्द्र पाण्डेय, कृषि उत्पादन आयुक्त डाॅ. प्रभात कुमार, अपर मुख्य सचिव पंचायती राज आर.के. तिवारी, अपर मुख्य सचिव सूचना अवनीश कुमार अवस्थी, प्रमुख सचिव खादी ग्रामोद्योग नवनीत सहगल, प्रमुख सचिव कृषि अमित मोहन प्रसाद, प्रमुख सचिव संस्कृति जितेन्द्र कुमार, प्रमुख सचिव नगर विकास मनोज कुमार सिंह, प्रमुख सचिव समाज कल्याण मनोज सिंह, प्रमुख सचिव महिला कल्याण मोनिका एस. गर्ग, प्रमुख सचिव ग्राम्य विकास अनुराग श्रीवास्तव, सचिव मुख्यमंत्री मृत्युंजय कुमार, सचिव सूक्ष्म, लघु, मध्यम एवं निर्यात प्रोत्साहन भुवनेश कुमार, सूचना निदेशक डाॅ. उज्ज्वल कुमार सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
btnimage