महापौर संयुक्ता भाटिया ने किया ‘प्रेस फोटोग्राफर बैठक स्थल’ का उद्घाटन

लखनऊ। शनिवार को राजधानी के हजरतगंज चौराहे स्थित लखनऊ नगर निगम द्वारा निर्मित ‘प्रेस फोटोग्राफर बैठक स्थल’ का उद्घाटन समारोह सम्पन्न हुआ। इस कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रदेश सरकार के न्याय एवं विधि मंत्री बृजेष पाठक और मुख्य अतिथि के रूप में महापौर संयुक्ता भाटिया उपस्थित रहीं। महापौर संयुक्ता भाटिया ने रिबन काटकर बैठक स्थल को छायाकारों के नाम समर्पित किया।

इस मौके पर महापौर संयुक्ता भाटिया ने कहा कि ‘मैं इस बात से बहुत ख़ुश हूं कि हमारे छायाकार बंधुओं को लखनऊ नगर निगम के द्वारा एक उचित आसरा मिल गया है। छायाकार बंधु पूरे दिन शहर के अलग-अलग कोने में जाकर कवरेज करते हैं और शहर के हालातों से हमें रूबरू कराते हैं।’
आपके द्वारा प्राप्त जानकारी के आधार पर मुझे जनहित में तत्काल कार्य करने में सहायता मिलती है।

महापौर ने आगे कहा कि ‘आप लोगों का काम बहुत मेहनत व संघर्ष वाला है, इसलिए हमने अपने सभी छायाकार बंधुओं के लिए इस स्थान का निर्माण संपन्न करवाया।’

आप लोग जब इसके निर्माण के लिए मेरे पास आये थे तो मुझे यह जानकर बड़ा आश्चर्य हुआ किया कि आप लोग पूरे शहर में  इतनी मेहनत करते लेकिन आपके बैठने का कोई उचित स्थान नही है, मैंने तत्काल इसका निर्माण करवाने के लिए सहमती प्रदान की एवं निर्माण प्रारम्भ करने के निर्देश दिए।
आज यह बताते हुए बड़ा हर्ष हो रहा है कि दूसरा बैठक स्थल भी संस्तुत हो चुका है।

महापौर ने कहा कि ‘मुझे इस बात की भी प्रसन्नता है कि द यूथ फोटोजर्नलिस्ट एसोसिएशन (टाइपा) ने मुझे उद्घाटन करने का अवसर प्रदान किया।’
महापौर ने कहा कि आप सभी लोग इतनी मेहनत करते हैं, इतना काम करते हैं, जिसका कोई जवाब नहीं। मुझे यहां पर आकर महसूस हो रहा है, जैसे अपने परिवार के सदस्यों के बीच ही बैठी हूं।’ महापौर ने आगे कहा कि ‘सभी मीडियाकर्मी दिन-रात-गर्मी-जाड़ा-बरसात में  भी अपने कार्य के प्रति प्रतिबद्ध रहते हैं। आपके जज़्बे व हौसले को मैं सलाम करती हूं। साथ ही, मैं आप सभी लोगों की कर्तव्यनिष्ठता की भी बहुत बड़ी प्रशंसक हूं।’
अंत मे महापौर ने पत्रकारों एवं छायाकारों के उज्ज्वल भविष्य और अच्छे स्वास्थ की शुभकामनाएं प्रदान की ।

इस अवसर पर द यूथ फोटोजर्नलिस्ट एसोसिएशन (टाइपा) के सभी सदस्यों के साथ ही वरिष्ठ छायाकारों में मनोज छाबड़ा, प्रदीप शाह, विनय पांडेय, सुशील सहाय, संदीप रस्तोगी, मनमोहन शर्मा, अजय सिंह, जगदीश यादव, राम बहादुर थापा, शैलेष गुप्ता, स्वपन पाल, पवन कुमार, शुभांकर चक्रवर्ती, पंकज ओहरी, महेंद्र पांडेय, एरिक थॉमसन नंद कुमार, फूलचंद, राजकुमार, हेमंत, एसएन पारी व वरिष्ठ पत्रकारों में ज्ञानेंद्र शुक्ला, संतोष शर्मा सहित तमाम पत्रकार व छायाकार बन्धु उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
btnimage