भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ रही योगी सरकार की सरकारी गौशालायें : देवेंद्र तिवारी

भारतीय किसान मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष देवेंद्र तिवारी लगातार गौशालाओं के निरीक्षण कर रहे हैं। इसी दौरान उन्होंने सेक्टर -146, मेट्रो स्टेशन के सामने, पुराना, मुबारकपुर, गौशाला में भ्रमण करते हुए पहुंचे जो श्री कृष्ण सुदामा गौरक्षा धाम के नाम से संचालित हैं।

आपको बता दें की यह गौशाला एक महंत द्वारा संचालित की जा रही है। जिसका खर्च उनकी संस्था खुद उठा रही है। जिसको लेकर भारतीय किसान मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष देवेंद्र तिवारी ने यहां की विशेषताओं पर बताते हुए कहा कि इस गौशाला में अनगिनत गाय मौजूद हैं। सभी को भरपूर भोजन एवं संस्था द्वारा अच्छी देख मे रखा जा रहा है। इस गौशाला में एक विचित्र चीज देखने को मिली जो कि यहां पर कुछ गौमाता नेत्रहीन भी हैं। लेकिन उसके उपरांत भी यहां के सेवादारों संतों महात्माओं द्वारा उनकी भरपूर सेवा की जा रही है।

देवेंद्र तिवारी ने कहा उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को इस गौशाला को संज्ञान में लेने चाहिए और जो धनराशि सरकारी गौशालाओं के लिए प्रदान की जा रही है। उसका कुछ हिस्सा इस गौशाला में भिजवाने के लिए कष्ट करें। क्योंकि सरकारी गौशालाओं की हालत बद से बदतर है। कम से कम यहां पर गौमाता को समय पर भोजन पानी के साथ साथ संपूर्ण देखरेख भी की जा रही है। जोकि अति प्रशंसनीय एवं सराहनीय है। जिसके लिए इस गौशाला का संचालन कर रहे संतों महात्माओं को हृदय पूर्वक आभार एवं धन्यवाद है।
निरीक्षण के दौरान भारतीय किसान मंच के राष्ट्रीय संगठन मंत्री जमील अहमद एवं नवीन भाटी भी उपस्थित रहे।
सम्पर्क UPCM NEWS Contact : 9454451726 Website : https://www.upcmnews.com/ Facebook : https://www.facebook.com/upcmnewseditor Twitter : https://twitter.com/upcmnews








