UPCM मंत्रिमंडल के परिवहन मंत्री और प्रमुख सचिव परिवहन को महापौर संयुक्ता भाटिया ने पत्र लिखा

उत्तर प्रदेश (लखनऊ)।
UPCM मंत्रिमंडल के परिवहन मंत्री और प्रमुख सचिव परिवहन को लखनऊ महापौर संयुक्ता भाटिया ने लखनऊ को जाम से मुक्ति दिलवाने के लिए पत्र लिखा।
आज दिनांक 10/11/2018 को लखनऊ की महापौर संयुक्ता भाटिया ने परिवहन विभाग के कैसरबाग, चारबाग और आलमबाग में संचालित होने वाले बस अड्डों पर खड़ी होने वाली यात्री बसें जो कि प्रांगण की बजाय रोड और डिवाइडर किनारे खड़ी रहती हैं, जो कि आए दिन यातायात प्रभावित कर भीषण जाम का कारण बनता है।
परिवहन मंत्री स्वतंत्र देव सिंह और प्रमुख सचिव परिवहन को लखनऊ की जनता को जाम से मुक्ति दिलाने एवं आवागमन सहज और सुगम बनाने हेतु पत्र लिखकर समस्या से अवगत कराया। साथ ही महापौर ने मंत्री स्वतंत्र देव सिंह से अनुरोध किया कि इसके लिए संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देशित करें और लखनऊ की जनता को जाम से मुक्ति दिलवाए।







