मलिहाबाद SDM प्रज्ञा पाण्डेय ने किया सरकारी खाद्यान्य गोदाम का औचक निरीक्षण

मलिहाबाद उप जिलाधिकारी प्रज्ञा पाण्डेय ने मलिहाबाद माल रोड स्थित ग्राम अमानीगंज के निकट गल्ला गोदाम का औचक निरीक्षण कर साफ सफाई का जायजा लिया।

गोदाम में फैली गन्दगी को देखकर गोदाम प्राभारी को जमकर फटकार लगाते हुए जल्द से जल्द गन्दगी को साफ कराने के निर्देश दिए।

साथ ही गोदाम में रखे हुए गल्ले का रजिस्टर से मिलान करते हुए कहा कि खाद्यान्य का भंडारण अघतन रखा जाए। खाद्यान्य भंडारण एवं वितरण के संबन्ध में किसी भी प्रकार की अनियमितता की शियाकत मिली तो संबन्धित के विरुद्ध आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत सख्त कार्यवाही की जाएगी।

गोदाम के निरीक्षण के दौराने उपजिलाधिकारी ने कहा कि गोदाम परिसर व गोदाम के अन्दर किसी भी दशा मे पानी न जमा होने पाये। पानी जमा होने से अनेक प्रकार की बीमारियां उत्पन्न होने के साथ गोदाम मे रखा अनाज सड़ने लगेगा। गोदाम में जहां कहीं भी टीनशेड टूटा हो वहां पर तिरपाल डालकर बन्द कर दें जिससे बारिश होने पर खाद्यान्य खराब न हो। गोदाम के अंदर कहीं कहीं पर चूहों के द्वारा बोरियों को काटकर गेंहू फैला दिया था जिसपर गोदाम प्रभारी को जमीन पर फैले गेंहू को उठा कर सफाई के निर्देश दिए।

Related Articles

Back to top button
btnimage