मंत्री स्वाती सिंह बोलीं अधिक से अधिक पेड़ लगाकर प्रदेश को हरा-भरा बनायें

लखनऊ (28 जून, 2019)।
राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) अनिवासी भारतीय, बाढ़ नियंत्रण, कृषि निर्यात, कृषि विपणन एवं विदेश व्यापार, महिला कल्याण, परिवार कल्याण, मातृ एवं शिशु कल्याण विभाग स्वाती सिंह शारदा नगर, लखनऊ स्थित चंपा पार्क में आयोजित वृक्षारोपण कार्यक्रम में शामिल हुई।

कार्यक्रम में उन्होंने स्वयं पौधरोपण कर वृक्षारोपण के महत्व का संदेश दिया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि पर्यावरण के प्रति हम सभी को जागरूक रहना चाहिए। उन्होंने कहा हम सबको अपने परिजनों के जन्मदिन, सालगिरह जैसे उत्सवों पर एक वृक्ष अवश्य लगाना चाहिए, जिससे इस कार्यक्रम को गति मिले और यह एक बड़ा जन अभियान बन जाये। उन्होंने अपील की कि इस अभियान को गति देकर प्रदेश को हरा-भरा बनाये और पर्यावरण संरक्षण में अपनी भागीदारी निभायें।

इस अवसर पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
btnimage