नींद से जागे एलडीए जोन 3 के अधिकारी, 2 अवैध निर्माण किये गए सील

लखनऊ विकास प्राधिकरण के जोन 3 में चल रहे अवैध निर्माण के खिलाफ एलडीए ज़ोन 3 के अवर अभियंता जितेंद्र कुमार और उनकी टीम ने सीलिंग का काम किया।
लखनऊ में राज कुमार कनौजिया पुत्र स्वर्गीय फकीरा लाल मोहन रोड पर हो रहे अवैध निर्माण को एलडीए टीम द्वारा आज सील किया गया।
वहीं दूसरी तरफ पारा थाना के बुद्धेश्वर दुबग्गा सर्विस रोड पर आनंद प्रकाश द्वारा कराए जा रहे अवैध निर्माण को भी ज़ोन 3 के अधिकारियों ने सील किया गया।









