एलडीए : जोनल अधिकारी देवांश त्रिवेदी ने गोमती नगर में खुद सील किए 03 अवैध निर्माण

लखनऊ विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार के निर्देश पर शहर में अवैध निर्माण के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान के क्रम में सोमवार को प्रवर्तन जोन-1 की टीम ने गोमती नगर क्षेत्र में कार्यवाही की। इस दौरान अवैध तरीके से किये जा रहे 03 निर्माण कार्यों को सील किया गया।

प्रवर्तन जोन-1 के जोनल अधिकारी देवांश त्रिवेदी ने बताया कि राजकुमार व अन्य द्वारा गोमती नगर के विनम्र खण्ड में भूखण्ड संख्या-2/4 पर लगभग 200 वर्गमीटर क्षेत्रफल में अवैध रूप से चार मंजिला भवन का निर्माण कार्य कराया जा रहा था।

इसी तरह हितेश खन्ना व अन्य द्वारा गोमती नगर विस्तार के सेक्टर-5 में भूखण्ड संख्या-5/483 पर लगभग 115 वर्गमीटर क्षेत्रफल में निर्माण कार्य कराया जा रहा था। जिनके विरूद्ध विहित न्यायालय द्वारा वाद योजित करते हुए सीलिंग के आदेश पारित किये गये थे।

इसके अलावा नावेद सिद्दीकी व अन्य द्वारा गोमती नगर के सृजन विहार में भूखण्ड संख्या-49 पर लगभग 200 वर्गमीटर क्षेत्रफल में व्यावसायिक निर्माण करवाया जा रहा था। जिसे प्रवर्तन टीम द्वारा पूर्व में सील किया गया था। वर्तमान में विपक्षी द्वारा अवैध तरीके से परिसर की सील खोलकर पुनः निर्माण/फिनिशिंग का कार्य कराया जा रहा था। जिस पर परिसर को पुनः सील करने के आदेश पारित किये गये थे।

इसके अनुपालन में सहायक अभियंता उदयवीर सिंह के नेतृत्व में अवर अभियंता विपिन बिहारी राय व सुरेन्द्र द्विवेदी द्वारा प्राधिकरण पुलिस व स्थानीय थाने के पुलिस बल के सहयोग से तीनों अवैध निर्माणों को सील कर दिया गया।

Related Articles

Back to top button
btnimage