LDA VC: आर0डब्ल्यू0ए0 पदाधिकारयिों को सौंपी अनुरक्षण शुल्क की एफ.डी.आर.

लखनऊ। लखनऊ विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष अक्षय त्रिपाठी ने आज गोमती नगर विस्तार के 12 अपार्टमेन्टों के रेजीडेण्ट वेलफेयर एसोसिएशन के पदाधिकारियों को मेंटेनेंस फण्ड के रूप में कुल 1,21,90,694/- रूपये की एफ0डी0आर0 दी गई।

प्राधिकरण के वित्त नियंत्रक राजीव कुमार ने इस बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि यमुना, बेतवा, शिप्रा, सतलज, सरस्वती, रोहिणी, राप्ती, कावेरी, गंगा, अलकनंदा एवं ग्रीनवुड अपार्टमेन्ट ब्लाक-आई, जे तथा ब्लाक-एच के आर0डब्ल्यू0ए0 के पदाधिकारियों को एफ0डी0आर0 दी गई। अब अपार्टमेण्ट के पदाधिकारी अपने यहाँ सर्वसम्मति से निर्णय कराकर अपने स्तर से अपार्टमेण्ट का रख-रखाव कर सकते हैं।

LDA VC: आर0डब्ल्यू0ए0 पदाधिकारयिों को सौंपी अनुरक्षण शुल्क की एफ.डी.आर.

इस अवसर पर अपार्टमेण्ट के पदाधिकरियों द्वारा उपाध्यक्ष से एप्रोच सड़कों को ठीक कराने का अनुरोध किया गया, जिस पर उपाध्यक्ष ने शीघ्र ही कार्यवाही किये जाने का आश्वासन दिया।

Related Articles

Back to top button
btnimage