#LDA ने जोन 7 के चौक कोतवाली के पीछे बने अवैध काॅम्पलेक्स को किया सील

लखनऊ विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष डाॅ0 इन्द्रमणि त्रिपाठी ने स्वयं स्थल पर उतरकर बिल्डिंग को कराया सील

लखनऊ। चौक कोतवाली के पीछे अनाधिकृत रूप से बनाये गये व्यवसायिक काॅम्पलेक्स को लखनऊ विकास प्राधिकरण ने मंगलवार को सील कर दिया। प्राधिकरण के उपाध्यक्ष डाॅ0 इन्द्रमणि त्रिपाठी ने स्वयं स्थल पर पहुंच कर सीलिंग की कार्यवाही को प्रचलित करवाया। इस दौरान उपाध्यक्ष ने कहा कि निर्माण को रोकने के सम्बंध में प्रभावी कार्यवाही न करने वाले जिम्मेदारों को चिन्हित करके उन पर कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने बताया कि प्रवर्तन में तैनात समस्त अवर अभियंताओं को प्रतिमाह न्यूनतम 125 स्थलों का निरीक्षण करने का लक्ष्य दिया गया है। इस क्रम में वह स्वयं जोन वार औचक निरीक्षण करके अवैध निर्माणों की हकीकत परखेंगे और कार्यवाही में शिथिलता बरतने वाले अधिकारी/कर्मचारियों की जवाबदेही तय की जाएगी।

प्रवर्तन जोन-7 के जोनल अधिकारी डी0के0 सिंह ने बताया कि मोहसिन नवाब व आसिफ नवाब द्वारा गोल दरवाजा, जम्बू कुमार ज्वैलर्स के पीछे, ताज मंजिल गली, चौक में लगभग 10 हजार वर्गफुट क्षेत्रफल के भूखण्ड पर बिना मानचित्र स्वीकृत कराये अवैध रूप से व्यवसायिक निर्माण किया गया था। जिसके विरूद्ध विहित न्यायालय में वाद संख्या-56/2020 योजित किया गया था। उक्त प्रकरण में विपक्षी द्वारा कोई साक्ष्य/अभिलेख प्रस्तुत नहीं किये गये तथा चोरी-छुपे अवैध निर्माण कराया जाता रहा। इस पर प्रश्नगत स्थल को सील किये जाने के आदेश पारित किये गये थे।

उक्त आदेश के अनुपालन में सहायक अभियंता अनिल कुमार, अवर अभियंता सत्यवीर सिंह व उदयवीर सिंह द्वारा प्राधिकरण पुलिस बल व चौक कोतवाली की पुलिस बल के सहयोग से अवैध निर्माण को सील किया गया।

Related Articles

Back to top button
btnimage