अलीगंज में अवैध व्यवसायिक निर्माण को एलडीए ने किया सील

लखनऊ विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष डाॅ0 इन्द्रमणि त्रिपाठी द्वारा शहर में अवैध निर्माण/प्लाटिंग के खिलाफ प्रभावी कार्यवाही किये जाने के निर्देशों के क्रम में शुक्रवार को प्रवर्तन जोन-4 की टीम ने अलीगंज में संगम चौराहे के पास एक अवैध व्यवसायिक निर्माण को सील किया।

प्रवर्तन जोन-4 के जोनल अधिकारी रवि नंदन सिंह ने बताया कि वंदना अरोड़ा व अभिजीत सिंह द्वारा अलीगंज में संगम चौराहे के पास सेक्टर-के स्थित भूखण्ड संख्या-बी-27/के पर अवैध रूप से व्यवसायिक उपयोग हेतु दो मंजिला भवन का निर्माण कराया जा रहा था। जिसके विरूद्ध विहित न्यायालय द्वारा वाद योजित करते हुए सीलिंग के आदेश पारित किये गये थे। इसके अनुपालन में सहायक अभियंता अनिल कुमार के नेतृत्व में अवर अभियंता ज्ञान प्रकाश श्रीवास्तव द्वारा प्राधिकरण पुलिस व स्थानीय थाने के पुलिस बल के सहयोग से प्रश्नगत स्थल को सील कर दिया गया।

Related Articles

Back to top button
btnimage