LDA का तोहफा: जनेश्वर मिश्र पार्क में स्थानीय लोगों को शाम 7 बजे के बाद निशुल्क प्रवेश

गोमती नगर विस्तार स्थित जनेश्वर मिश्र पार्क में स्थानीय लोगों को शाम 7:00 बजे के बाद मुफ्त प्रवेश मिल सकेगा। इसके लिए उन्हें पार्क में स्थित कार्यालय से अपना पास बनवाना होगा। लखनऊ विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष अक्षय त्रिपाठी ने स्थानीय लोगों की सहूलियत के लिए यह आदेश जारी किए हैं।

 

अधिशासी अभियंता उद्यान अवनींद्र कुमार सिंह ने बताया कि वर्तमान में रात 8:00 बजे तक पार्क में प्रवेश के लिए टिकट लगता है। पार्क में टहलने आने वाले स्थानीय लोगों के लिए भी टिकट लेना अनिवार्य होता है। लेकिन, अब एलडीए उपाध्यक्ष अक्षय त्रिपाठी ने स्थानीय लोगों के लिए शाम 7:00 बजे के बाद पार्क में निशुल्क प्रवेश की व्यवस्था की है। इसके लिए स्थानीय लोगों को पार्क के कार्यालय में आकर अपना प्रवेश पास बनवाना होगा, जिसके लिए उन्हें अपने स्थानीय पते का एड्रेस प्रूफ दिखाना होगा। इस पास को दिखाकर स्थानीय लोग पार्क में शाम 7:00 बजे के बाद निशुल्क प्रवेश पा सकेंगे।

 

एलडीए उपाध्यक्ष ने अधिशासी अभियंता उद्यान अवनींद्र कुमार सिंह को प्रवेश पास बनवाने की व्यवस्था जल्द शुरू करने के निर्देश दिए हैं।

Related Articles

Back to top button
btnimage