एलडीए : चिनहट, काकोरी व माल में गरजा बुलडोजर, 150 बीघा में 14 अवैध प्लाटिंग ध्वस्त

गोमती नगर, चिनहट, गुड़म्बा व इंदिरा नगर में कार गैराज, रो-हाउस भवन, व्यावसायिक कॉम्पलेक्स समेत 17 अवैध निर्माण सील

एलडीए उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार के निर्देश पर प्रवर्तन जोन-1, जोन-5 एवं जोन-7 की टीम ने की कार्रवाई

लखनऊ विकास प्राधिकरण ने बुधवार को चिनहट, काकोरी व माल में कार्रवाई करते हुए लगभग 150 बीघा क्षेत्रफल में की जा रही 14 अवैध प्लाटिंग पर बुलडोजर चलाया। वहीं, गोमती नगर, चिनहट, इंदिरा नगर व गुड़म्बा में कार गैराज, रो-हाउस भवन, व्यावसायिक कॉम्पलेक्स समेत 17 अवैध निर्माण सील किये गये। एलडीए उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार के निर्देश पर यह कार्रवाई प्रवर्तन जोन-1, जोन-5 एवं जोन-7 की टीम ने की।

प्रवर्तन जोन-1 की जोनल अधिकारी संगीता राघव ने बताया कि चिनहट के सिकन्दरपुर खुर्द, बगुलहा व कुम्हारनपुरवा में लगभग 30 बीघा क्षेत्रफल में की जा रही 04 अवैध प्लाटिंग को ध्वस्त किया गया। इसके अलावा चिनहट, गोमती नगर व गोमती नगर विस्तार में अभियान चलाकर कार वर्कशॉप, रो-हाउस भवनों, व्यावसायिक कॉम्पलेक्स समेत 14 अवैध निर्माणों को सील किया गया।

प्रवर्तन जोन-5 के जोनल अधिकारी अतुल कृष्ण सिंह ने बताया कि सूर्य प्रताप सिंह द्वारा गुड़म्बा में यूनिटी सिटी कालोनी के पास लगभग 300 वर्गमीटर व राजेश प्रजापति द्वारा जनता कालेज के पास लगभग 500 वर्गमीटर क्षेत्रफल के भूखण्ड पर व्यावसायिक निर्माण कराया जा रहा था। इसके अलावा अनवर सिद्दीकी द्वारा इंदिरा नगर के पानी गांव में लगभग 400 वर्गमीटर क्षेत्रफल के भूखण्ड पर बेसमेंट का निर्माण कराया जा रहा था। एलडीए से मानचित्र स्वीकृत कराये बिना किये जा रहे इन तीनों अवैध निर्माणों को सील कर दिया गया।

प्रवर्तन जोन-7 के जोनल अधिकारी माधवेश कुमार ने बताया कि दुबग्गा के जिलहपुर मौरा, अमेठिया सलेमपुर, जेहटा और माल के काकराबाद में अभियान चलाया गया। इस दौरान लगभग 120 बीघा क्षेत्रफल में की जा रही 10 अवैध प्लाटिंग पर बुलडोजर चलाया गया। जिसमें निजी विकासकर्ताओं द्वारा स्थल पर विकसित की गयी सड़क, नाली, बाउन्ड्रीवॉल आदि को ध्वस्त कर दिया गया।

Related Articles

Back to top button
btnimage