#LDA: कैम्प के पहले दिन 12 आवंटियों ने करायी भवनों की रजिस्ट्री

शारदा नगर विस्तार में निर्मित प्रधानमंत्री आवास के आवंटियों की सहूलियत के लिए एलडीए में शुरू हुआ विशेष रजिस्ट्री कैम्प

दिनांक-30.11.2022 से 07.12.2022 तक लगेगा कैम्प, आवंटी एक ही पटल पर समस्त औपचारिकताएं पूर्ण कराकर रजिस्ट्री व भवन पर कब्जा प्राप्त कर सकेंगे

लखनऊ विकास प्राधिकरण द्वारा शारदा नगर विस्तार योजना में निर्मित प्रधानमंत्री आवासों की रजिस्ट्री के लिए बुधवार से शुरू किये गये विशेष शिविर में आवंटियों का उत्साह देखने को मिला। कैम्प के पहले ही दिन 18 आवंटियों ने प्राधिकरण भवन पहुंच कर रजिस्ट्री के सम्बंध में जानकारी प्राप्त की। इस दौरान 12 आवंटियों के पक्ष में रजिस्ट्री निष्पादित की गयी।

योजना की प्रभारी श्रद्धा चौधरी ने बताया कि प्राधिकरण द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत शारदा नगर विस्तार में कुल 2200 आवास बनाये गये हैं। इसमें आवंटियों के पक्ष में रजिस्ट्री निष्पादित करते हुए उन्हें भवनों का कब्जा दिये जाने के उद्देश्य से दिनांक-30.11.2022 से 07.12.2022 तक प्राधिकरण भवन के भूतल स्थित कमेटी हाॅल में विशेष रजिस्ट्री कैम्प शुरू किया गया है।

कैम्प के पहले दिन 18 आवंटियों द्वारा रजिस्ट्री के सम्बंध में जानकारी प्राप्त की गयी, जबकि 12 आवंटियों ने एक ही पटल पर समस्त औपचारिकताएं पूर्ण कराते हुए अपने भवनों की रजिस्ट्री करायी। उन्होंने बताया कि कैम्प में समस्त सम्बंधित अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
btnimage